शिक्षकों से पटना पहुंचने की अपील

फोटो : 1 बीएएन 61 : इलाज कराते शिक्षक नेता चांदन. पटना में अनशन पर डटे नियोजित शिक्षक संघ के जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. उन्होंने अस्पताल से ही बांका जिले के सभी नियोजित शिक्षकों से अपील की है कि वे आंदोलन को गति देने हेतु भारी संख्या […]

फोटो : 1 बीएएन 61 : इलाज कराते शिक्षक नेता चांदन. पटना में अनशन पर डटे नियोजित शिक्षक संघ के जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. उन्होंने अस्पताल से ही बांका जिले के सभी नियोजित शिक्षकों से अपील की है कि वे आंदोलन को गति देने हेतु भारी संख्या में आर ब्लॉक चौराहा पटना पहुंचें. अनशन पर बैठे रहने के बाद स्थिति बिगड़ने पर जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव को पीएमसीएच में भरती कराया गया है . उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक वे अनशन पर डटे रहेंगे. वाहन चेकिंग चांदन. एसपी के निर्देश पर आनंदपुर ओपी के सअनि एस पांडेय ने मंगलवार को भैरोगंज में मोटरसाइकिल जांच अभियान चलाया. उन्होंने सभी मोटरसाइकिल के आवश्यक कागजात की जांच की. डिक्की को भी खोल कर देखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >