फोटो : 1 बांका 4 : जाम करते लोग प्रतिनिधि बाराहाटथाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के दौरान मापी के क्रम में विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक सड़क पर उतर आये और सड़क पर बांस बल्ला लगा कर जाम कर दिया. जाम के कारण करीब दो घंटे तक भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.गांव में मोहम्मद खुशरू एवं बीबी नाजनी के बीच अरसे से खरीदी गयी जमीन के मालिकाना हक को लेकर अंचल कार्यालय में मामला चल रहा है. इसके आलोक में बुधवार क ो सीओ के आदेश पर विवादित जमीन की मापी करायी जा रही थी. इस दौरान एक पक्ष ने नापी होने के साथ ही जेसीबी मशीन से जमीन को समतल करना शुरू कर दिया. इससे विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष से सैकड़ों महिलाओं एवं बच्चों ने मिल कर सड़क पर बांस बल्ला लगा कर जाम लगा दिया. मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी. अंचलाधिकारी दिलीप झा ने भीड़ को समझा बुझा कर शांत किया. साथ ही दोनों पक्ष को डीसीएलआर के समक्ष पहुंच कर बात रखने की बात कही. इस दौरान विवादित जमीन पर दोनों पक्षों को कार्य करने से रोक दिया गया.
जमीन मापी के दौरान बढ़ा विवाद ,सड़क जाम
फोटो : 1 बांका 4 : जाम करते लोग प्रतिनिधि बाराहाटथाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के दौरान मापी के क्रम में विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक सड़क पर उतर आये और सड़क पर बांस बल्ला लगा कर जाम कर दिया. जाम के कारण […]
