उपसमाहर्ता ने की धान क्रय की जांच

बेलहर : जिला उप समाहर्ता सह प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी राम कुमार पोद्दार ने साहबगंज पैक्स एवं बाबा बैजनाथ राइस मिलर में धान क्रय की जांच बुधवार को की. इसमें साहबगंज पैक्स के 19 किसानों द्वारा घोड़बहियार पैक्स के माध्यम से धान बेचे जाने की जानकारी मिली. वहीं मिलरों के साथ पैक्स के धान अधिप्राप्ति में […]

बेलहर : जिला उप समाहर्ता सह प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी राम कुमार पोद्दार ने साहबगंज पैक्स एवं बाबा बैजनाथ राइस मिलर में धान क्रय की जांच बुधवार को की. इसमें साहबगंज पैक्स के 19 किसानों द्वारा घोड़बहियार पैक्स के माध्यम से धान बेचे जाने की जानकारी मिली. वहीं मिलरों के साथ पैक्स के धान अधिप्राप्ति में 47 हजार क्विंटल धान 31 मार्च तक खरीदे गये. उपसमाहर्ता श्री पोद्दार ने बताया कि जांच के क्रम में किसानों से धान का पैसा मिलने में विलंब होने की शिकायत मिली है. जांच के क्रम में घोड़बहियार पैक्स अध्यक्ष उपस्थित नहीं थे. वहीं इस मौके पर सीओ अमलेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >