संसद कार्यक्रम का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा संसद कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य सरिता देवी ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ रहे है युवाओं की समाज की सेवा के साथ रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है. इस मौके […]

विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा संसद कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य सरिता देवी ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ रहे है युवाओं की समाज की सेवा के साथ रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है. इस मौके पर साकेत कुमार, छोटू कुमार, लवकुश कुमार, विजय कुमार, विपिन कुमार, पंकज यादव सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे. मोबाइल दुकान पर रही भीड़ बांका . अप्रैल फूल मनाने को लेकर युवा-युवतियां की भीड़ मंगलवार शहर स्थित विभिन्न मोबाइल दुकान पर देखी गयी. इस दौरान शहर के गांधी चौक समीप मोबाइल दुकान पर दोपहर के बाद लोगों की भीड़ लगी रही. लोग अपने मोबाइल में नेट चलने एवं एक दूसरे को अप्रैल फूल के मौके पर एसएमएस करने के लिए रिचार्ज करा रहे थे. मालूम हो कि एक अप्रैल को लोग एक दूसरे को फोन एवं एसएमएस के जरिय छकाने का काम करते है. इस लिए युवा-युवतियां सहित अन्य वर्ग के लोग अपने तैयारी पूरी कर लिये है जो आधी रात के बाद लोगों को छकाने का सिलसिला जारी रहा. पैक्स अध्यक्ष के घर पर पहुंचे किसान बांका . पैक्स में धान की खरीदारी का अंतिम बीत जाने के बाद भी किसान का धान नहीं खरीदने की बात को लेकर किसान ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाड़ा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह के आवास चुटिया स्थित किसान अपने धान को लेकर पहुंच गये थे. काफी संख्या में धान लदे वाहन से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गयी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि कुछ किसान वाहन पर अपने धान को लेकर पैक्स अध्यक्ष के घर पर पहुंच गये थे जिससे समझा कर भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन