नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो 31 बांका 12 : प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओं की भीड़, 13 विसर्जन में शामिल लोगों की भीड़, 14 विसर्जन में शामिल हाथी प्रतिनिधि, बाराहाटमईया मेरी भूल न जाना अगले बरस तू जल्दी आना….की गूंज और नम आंखों से मंगलवार को भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया. विसर्जन का मुख्य आकर्षण ढाका […]

विज्ञापन

फोटो 31 बांका 12 : प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओं की भीड़, 13 विसर्जन में शामिल लोगों की भीड़, 14 विसर्जन में शामिल हाथी प्रतिनिधि, बाराहाटमईया मेरी भूल न जाना अगले बरस तू जल्दी आना….की गूंज और नम आंखों से मंगलवार को भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया. विसर्जन का मुख्य आकर्षण ढाका मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर से निकाली गयी विसर्जन जुलूस रहा. दोपहर बाद शुरू हुआ विसर्जन कार्यक्र म देर रात तक चलता रहा. इस दौरान लोगों का भावनाएं उमड़ती रही. श्रद्धालुओं आंखें नम दिखी इसके पूर्व मां के मड़ को उठाने से पहले मुख्य यजमान के पुजारी ने नेम निष्ठा से पूजा अर्चना करायी. खासकर पूजा के आयोजन कर्ता झारखंड गोड्डा के पूर्व राजद विधायक संजय यादव एवं उनके परिवार के सदस्यों ने मां को विदा करने से पूर्व खोईछा देने की रस्म अदा की. इसके साथ ही देखते देखते पुरा मेला मैदान और मंदिर परिसर भक्तों के जय कार से गूंज उठा. विसर्जन में शामिल भक्तों ने मां की प्रतिमा के साथ ढाका मोड़ खड़हरा चौंक का सफर तय किया. इस दौरान भक्तों की भीड़ से मुख्य मार्ग जाम हो गयी. सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गयी. विसर्जन कार्यक्रम में अपने खास अंदाम में आदीवासी कलाकार शामिल हुए.जिन्होंने अपने मृदंग और थापर की थाप पर अद्भूत नजारा पेश कर लोगों का दिल मोह लिया. साथ ही हाथी घोड़े ने भी लोगों को करतब दिखाया. विसर्जन को खास बनाने में जुलूस के साथ हाथी घोड़े भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन