मनायी जायेगी हरित जयंती

रजौन. 61 वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड के राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी में हरित जयंती मनायी जायेगी. इस कार्यक्रम में सांसद जयप्रकाश नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान पार्षद मनोज यादव के अलावा विधायक मनीष कुमार, जिप अध्यक्षा श्वेता कुमारी, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक भागलपुर […]

रजौन. 61 वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड के राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी में हरित जयंती मनायी जायेगी. इस कार्यक्रम में सांसद जयप्रकाश नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान पार्षद मनोज यादव के अलावा विधायक मनीष कुमार, जिप अध्यक्षा श्वेता कुमारी, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक भागलपुर प्रमंडल के धुरेंद्र शर्मा, डीइओ अभय कुमार, प्रमुख सुमन पासवान, डीपीओ उपस्थित रहेंगे.क्रय केंद्र में होने लगी धान की खरीदारी रजौन. सरकार के निर्देशानुसार किसानों का समर्थन मूल्य व बोनस के साथ किसानों का धान खरीदने का कार्य रजौन व्यापार मंडल में शुक्र वार से शुरू हो गया है. इधर, पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान खरीद नहीं किये जाने के संबंध में बताया जा रहा है कि उनके खातों में अभी राशि उपलब्ध नहीं हो सकी है. लेकिन दी भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा सभी पैक्सों को तीस-तीस लाख रुपये धान खरीद के लिए स्वीकृति दे दी गयी है. लेकिन जिला टास्क फोर्स से अनुमोदन प्राप्त नहीं हो पाने के कारण पैक्सों को यह राशि अप्राप्त है. जिससे धान खरीद की प्रक्रिया जोर नहीं पकड़ पा रही है. इस कारण किसान खुले बाजार में औने-पौने भाव में धान बेचने को मजबूर है. व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के मापदंड पर व्यापर मंडल धान खरीद की प्रक्रिया शुरू की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >