शौचालय नहीं होने की वजह से स्कूल नहीं आतीं हैं छात्राएं

-विद्यालय जाने से कतरातीं हैं बच्चियां-समस्या के प्रति स्कूल प्रशासन उदासीन-पेयजल की नहीं है व्यवस्था- चहारदीवारी नहीं रहने से कैंपस में आ जाते हैं मनचले फोटो 2 बांका 7 से 15 : परिचर्चा की तस्वीर प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड क्षेत्र में कभी शिक्षा का केंद्र कहा जाने वाला नेवा लाल मिश्र नेला लाल मंडल उच्च विद्यालय मिर्जापुर […]

-विद्यालय जाने से कतरातीं हैं बच्चियां-समस्या के प्रति स्कूल प्रशासन उदासीन-पेयजल की नहीं है व्यवस्था- चहारदीवारी नहीं रहने से कैंपस में आ जाते हैं मनचले फोटो 2 बांका 7 से 15 : परिचर्चा की तस्वीर प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड क्षेत्र में कभी शिक्षा का केंद्र कहा जाने वाला नेवा लाल मिश्र नेला लाल मंडल उच्च विद्यालय मिर्जापुर चंगेरी अपनी पहचान खो रहा है. विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. इससे छात्र-छात्राएं काफी दु:खी हैं. स्कूल में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है. पेयजल की समस्या है. इन समस्याओं के प्रति विद्यालय प्रशासन उदासीन है. विद्यालय में पढ़ाई कर रही दीप शिखा ने बताया की विद्यालय में पढ़ने आने वाली छात्राओं की संख्या काफी अधिक है, लेकिन शौचालय नहीं होने की वजह से छात्राएं नहीं आतीं हैं. वहीं गुडि़या कुमारी ने बताया की विद्यालय में पानी पीने के लिये छात्रों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. वहीं रूची, ममता कुमारी ने बताया की रोज विद्यालय आने के बावजूद उन्हें साइकिल नहीं मिली है. कोमल कुमारी ने कहा आज जमाना कंप्यूटर का है, लेकिन जब विद्यालय में बिजली व्यवस्था ही नहीं है, तो फिर कंप्यूटर की पढ़ाई की बात सोचना भी व्यर्थ है. अर्चना ने बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी नहीं रहने के कारण पढ़ाई के वक्त भी कई लोग विद्यालय कैंपस में आ जाते हैं, इससे पढ़ाई करने में दिक्कत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >