फोटो: 31 बांका 27 : सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी वायरलेश सेट के साथ. प्रतिनिधि, बांका जिले के अपराध को रोकने लिए एसपी डॉ सत्य प्रकाश लगातार पहल पर पहल किये जा रहे हैं. इस ठंड में अपराध का ग्राफ नहीं बढ़े इसके लिए दिन रात थाने का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान कार्य में लापरवाही बरत रहे पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को निलंबित भी कर रहे हैं. डॉ प्रकाश नक्सल प्रभावित इलाके में भी रात्रि गश्ती करने से पीछे नहीं रह रहे हैं. इनका मानना है कि जल्द से जल्द जिले को अपराध मुक्त बनाना है. जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए एसपी डॉ प्रकाश ने बुधवार को भी अनोखी पहल की है इसमें अब सभी थानाध्यक्ष को वायरलेश सेट मुहैया कराया गया. इसके तहत अब जिले के एक थाने में हुई वारदात को तुरंत ही दूसरे थाने को सूचित किया जा सकेंगा. ताकि घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी को दूसरे थाने की पुलिस मौके पर गिरफ्तार कर सके. इस संबंध में एसपी डॉ प्रकाश ने बताया कि इसके आ जाने के बाद जिले का अपराध घटेगा. पुलिस हर वक्त चौकस रहेंगी. उन्होंने बताया कि जिले को 40 सेट वायरलेस मुहैया कराया गया था जो सभी थाने के साथ साथ इंस्पेक्टर, एसडीपीओ, डीएसपी और उनके पास है. इस दौरान एसपी डॉ सत्य प्रकाश के साथ साथ एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, एसडीपीओ बेलहर पीयूष कांत, डीएसपी मुख्यालय पी एन उपाध्याय, बांका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर एसएन सिंह, अमरपुर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
अब सभी थानाध्यक्ष के हाथों में होगा वायरलेस
फोटो: 31 बांका 27 : सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी वायरलेश सेट के साथ. प्रतिनिधि, बांका जिले के अपराध को रोकने लिए एसपी डॉ सत्य प्रकाश लगातार पहल पर पहल किये जा रहे हैं. इस ठंड में अपराध का ग्राफ नहीं बढ़े इसके लिए दिन रात थाने का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान […]
