प्रशिक्षण का करें सदुपयोग

फोटो 31 बांका : 28 प्रशिक्षण प्राप्त करते महिला प्रतिनिधि, बांका स्थानीय समाहरणालय स्थित ट्रायसम भवन में कार्यरत यूको आरसेटी में बुधवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर दस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया. इस मौके पर यूको आरसेटी के निदेशक निर्मल प्रकाश दीपक ने प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर […]

फोटो 31 बांका : 28 प्रशिक्षण प्राप्त करते महिला प्रतिनिधि, बांका स्थानीय समाहरणालय स्थित ट्रायसम भवन में कार्यरत यूको आरसेटी में बुधवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर दस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया. इस मौके पर यूको आरसेटी के निदेशक निर्मल प्रकाश दीपक ने प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जितने भी प्रशिक्षणार्थी ने प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं वे लोग यहां से निकलने के बाद इसका सदुपयोग करेंगे. प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव से अपना व्यापार करेंगे. इससे अपना और अपने परिवार का भरण पोषण चलता रहेगा. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बाराहाट प्रखंड के 50 प्रशिक्षणार्थी ने बुक बाइंडिंग, इनभेलप, बैग, फाइल आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया. वहीं एक प्रशिक्षणार्थी छोड़ कर चली गयी. प्रशिक्षणार्थी को खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में आने वाले लोगों को ऋण का 25 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति,अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक महिला पूर्व सैनिक व शारीरिक नि:शक्त के लिए 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी. लाभ दिया जायेगा. इस मौके पर विद्या नंद सिंह, नमामिश वत्स, मिथुन कुमार, कुणाल कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >