सरस्वती पूजा को लेकर 14 बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी

थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष गुलशन कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

फुल्लीडुमर. थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष गुलशन कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. सीओ व थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने के लिए 14 बिंदुओं के एक गाइडलाइन की जानकारी मौजूद पूजा समितियों को दी. जिसके अंतर्गत हर हाल में कानून का पालन, डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, अश्लील व शराब मुक्त कार्यक्रम आयोजित करने का सख्त निर्देश दिया. इसके आलावा पूजा समिति के सदस्यों को प्रतिमा बैठाने व विसर्जन आदि को लेकर लाइसेंस लेना जरूरी बताया. प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई व्यक्ति नशे की हालत में नहीं रहेंगे. जुलूस में खतरनाक हथियार रखने, उत्तेजक व आपत्तिजनक नारे आदि लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थानों के निकट डीजे बजाने व नारेबाजी पर सख्त रोक रहेगी. बीडीओ ने कहा कि प्रतिमा का विसर्जन संध्या तीन बजे से आठ बजे रात्रि तक होगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य नरेश यादव, बीडीओ अमित प्रताप सिंह, सीओ मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत, मनीष कुमार सिंह एवं अनिल कुमार यादव के अलावा दिलावर अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अमरजीत कुमार, दीपक कुमार, परितोष कुमार, धर्मवीर कुमार, दिवाकर कुमार सिंह, सुरज मरांडी व महेश साह सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के सदस्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >