तीखे मोड़ पर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण बड़ी चुनौती

कटोरिया : सुल्तानगंज से बाबाधाम तक सड़क मार्ग में बांका जिला अंतर्गत कई तीखे मोड़ हैं, जो एक्सिडेंटल जोन के रूप में चर्चित हैं. विशेष कर श्रावणी मेला के दौरान इन तीखे मोड़ पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना जिला प्रशासन के लिये बड़ी चुनौती साबित होगी. तीखे मोड़ में जिलेबिया मोड़, टंगेश्वर मोड़, गड़ुआ […]

कटोरिया : सुल्तानगंज से बाबाधाम तक सड़क मार्ग में बांका जिला अंतर्गत कई तीखे मोड़ हैं, जो एक्सिडेंटल जोन के रूप में चर्चित हैं. विशेष कर श्रावणी मेला के दौरान इन तीखे मोड़ पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना जिला प्रशासन के लिये बड़ी चुनौती साबित होगी.

तीखे मोड़ में जिलेबिया मोड़, टंगेश्वर मोड़, गड़ुआ जंगल, महेशमारा मोड़, टोनापाथर, अबरखा, सतलेटवा मोड़, छपरहिया धर्मशाला मोड़, देवासी मोड़, इनारावरण जंगल, गोनोबारी मोड़, बियाही मोड़ आदि शामिल हैं. उक्त सभी एक्सिडेंटल प्वाइंट पर आम दिनों में भी छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है. श्रावणी मेला में इस मार्ग पर वाहनों की संख्या कई गुणा अधिक हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >