कटोरिया में पोखर के छिलका में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

कटोरिया के सुपाहा गांव में शनिवार को 12 वर्षीय संदीप कुमार की पोखर के छिलका में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. शौच के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया. ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में मृत घोषित किया गया.

Banka Drowning News: कटोरिया (बांका). कटोरिया थाना क्षेत्र के डोमसरनी पंचायत अंतर्गत सुपाहा गांव में शनिवार को पोखर के छिलका में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था.

सुपाहा गांव का रहने वाला था किशोर

मृत किशोर की पहचान सुपाहा गांव निवासी गणेश दास के इकलौते पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार शनिवार को संदीप एक अन्य किशोर के साथ साइकिल से खेलते हुए पोखर के छिलका की ओर गया था.

पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा

बताया गया कि शौच करने के दौरान अचानक संदीप का पैर फिसल गया और वह छिलका के गहरे पानी में जा गिरा. देखते ही देखते वह पानी में डूब गया. उसके साथ मौजूद दूसरे किशोर ने घटना की जानकारी तत्काल ग्रामीणों को दी.

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद निकाला बाहर

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने संदीप को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया

कटोरिया सीएचसी में चिकित्सक डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने संदीप की जांच की. जांच के बाद उन्होंने किशोर को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Banka Drowning News: संदीप की मौत से पिता गणेश दास, मां मंजू देवी और बहन करीना कुमारी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इकलौते बेटे को खोने के सदमे से परिजन बदहवास हैं. घटना के बाद सुपाहा गांव में भी मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >