पीएम अवार्ड लेकर समाहरणालय पहुंचे तो पूरा समाहरणालय खुशियों से झूम उठा.
बांका : बांका उन्नयन को विगत 21 अप्रैल को राष्ट्रीय पहचान मिली है. नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में बांका उन्नयन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक प्रशासन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार बांका के डीएम कुंदन कुमार को सौंपा है. प्रधानमंत्री का यह अवार्ड इकोवेशन श्रेणी में बांका उन्नयन को मिली है. बुधवार को […]
बांका : बांका उन्नयन को विगत 21 अप्रैल को राष्ट्रीय पहचान मिली है. नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में बांका उन्नयन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक प्रशासन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार बांका के डीएम कुंदन कुमार को सौंपा है. प्रधानमंत्री का यह अवार्ड इकोवेशन श्रेणी में बांका उन्नयन को मिली है. बुधवार को डीएम जब पीएम अवार्ड लेकर समाहरणालय पहुंचे तो पूरा समाहरणालय खुशियों से झूम उठा. जिला प्रशासन के एक-एक अधिकारी ने डीएम को इस सफलता पर उन्हें बधाई दी.
डीएम को बधाई देने का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. डीएम ने भी नयी दिल्ली के विज्ञान भवन की पुरस्कार समारोह की बातों को सभी अधिकारियों के समक्ष शेयर किया और पूरे जिला प्रशासन सहित बांका उन्नयन की पूरी टीम को बधाई दी. मालूम हो कि गत शनिवार को 12वीं सिविल सेवा दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में बांका उन्नयन की धमक बरकरार रही थी. पीएम अवार्ड की दौड़ में बांका उन्नयन, छत्तीसगढ़ का सौर उर्जा व आंध्र प्रदेश के विजयनगरम का शौचालय निर्माण इकोवेशन शामिल था.
सभी के जिलाधिकारी ने अपनी बेहतर प्रस्तुति दी. लेकिन बाजी बांका उन्नयन ने मार ली. पीएम के द्वारा बांका उन्नयन को पुरस्कृत किये जाने के सीधे प्रसारण को देखकर यहां के अधिकारी व जिलेवासी खुशी से झूम उठे. सभी ने राष्ट्रीय स्तर पर बांका उन्नयन को पहुंचाने के लिए डीएम का हृदय से साधुबाद किया.
बांका उन्नयन को
मिला दस लाख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएम कुंदन कुमार को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न के साथ दस लाख रुपया प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया. जिस राशि से बांका उन्नयन प्रोजेक्ट को विस्तार किया जायेगा. या फिर कल्याणकारी गतिविधियों में खर्च की जायेगी. खास यह भी कि विज्ञान भवन में न्यू इंडिया थीम की एक प्रदर्शनी गैलेरी लगायी थी. जिसमें बांका उन्नयन को प्रदर्शित किया गया था, एक दिन पूर्व इस गैलेरी का उद्घाटन उपराष्ट्रपति ने किया गया. उद्घाटन सत्र में उपराष्ट्रपति ने रवाचार से संबंधित एक पुस्तक विमोचन भी किया था, जिसके प्रथम आलेख में बांका उन्नयन थी.
कृषि क्षेत्र में किये गये कार्य की पीएम ने की सराहना
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि जिले में किसानों की आमदनी को दो गुणा करने के लिए किये जा रहे जिला प्रशासन के प्रयास की पीएम ने सराहना की है. पीएम ने जीरो इनर्जी कोल्ड स्टोरेज की परिसंकल्पना की तारीफ की है. इस कोल्ड स्टोरेज में कोई भी फल व सब्जी 20 से 25 दिन आसानी से रह सकता है. जिसमें किसानों कोई खर्च नहीं करना होता है. मालूम हो कि जिले में 3 हजार हेक्टर में टमाटर की खेती होती है. उनके लिए यह कोल्ड स्टोरेज वरदान साबित हो रहा है. मालूम हो कि प्राइज सिरोमनी के बाद राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में भी सभी अधिकारियों ने बांका उन्नयन की जमकर तारीफ की.