मृतक नरेश कोल की मां यशोदा देवी को कर लिया है अगवा

कटोरिया : सूइया थाना क्षेत्र में गत 7 मार्च को घटित दोहरे हत्याकांड में शामिल दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है. उक्त अभियुक्त का नाम तारणी खैरा ग्राम बखोरी बताया गया है. गिरफ्तारी में सूइया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व आनंदपुर ओपीध्यक्ष रविशंकर कुमार दल-बल के साथ शामिल थे. इस […]

कटोरिया : सूइया थाना क्षेत्र में गत 7 मार्च को घटित दोहरे हत्याकांड में शामिल दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है. उक्त अभियुक्त का नाम तारणी खैरा ग्राम बखोरी बताया गया है. गिरफ्तारी में सूइया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व आनंदपुर ओपीध्यक्ष रविशंकर कुमार दल-बल के साथ शामिल थे. इस कांड में गत 9 अप्रैल को एक अभियुक्त लूटन खैरा ग्राम धर्मशीला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. कांड में शामिल अन्य सात फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

ज्ञात हो कि गत 7 मार्च को सूइया थाना क्षेत्र के भुसी जंगल में धर्मशीला गांव के योगेंद्र यादव एवं नरेश कोल की हत्या ईंट-पत्थर से कूच-कूच करके कर दी थी. जबकि मृतक नरेश कोल की मां यशोदा देवी को अगवा कर लिया गया है. जिसकी बरामदगी अब तक नहीं हो पायी है. इस घटना के संबंध में मृतक योगेंद्र यादव की पत्नी मंजू देवी के बयान पर सूइया थाना में कांड संख्या 13/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >