लड़की ने कहा, मेरे दोस्त ने मेरा अपहरण नहीं किया था

घर से परेशान होकर मैं दोस्त के साथ चली गयी थी बांका : बेलहर बाजार से विगत पांच दिन पूर्व लापता साक्षी सुमन नाम की लड़की मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची. जहां एसपी चंदन कुमार से मिलकर उसने कहा कि सर मेरे पापा ने बेलहर थाना में मेरे दोस्त पर अपहरण का केस दर्ज करा […]

घर से परेशान होकर मैं दोस्त के साथ चली गयी थी

बांका : बेलहर बाजार से विगत पांच दिन पूर्व लापता साक्षी सुमन नाम की लड़की मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची. जहां एसपी चंदन कुमार से मिलकर उसने कहा कि सर मेरे पापा ने बेलहर थाना में मेरे दोस्त पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया है. जबकि मैं किसी के दवाब में नहीं, बल्कि घर से परेशान होकर अपने दोस्त के साथ घर से निकली हूं. आगे उसने कहा कि सर, मैं अपना घर वापस नहीं जाऊंगी, क्योंकि घर में हर हमेशा मेरे पापा मम्मी को प्रताड़ित करते रहते हैं. इसके बाद एसपी ने बेलहर थानाध्यक्ष को फोन कर बुलाया और लड़की को बयान के लिए महिला थाना भेज दिया.
पिता जिस लड़के से मेरी शादी तय कर रहे हैं, वह मुझे पसंद नहीं
लड़की ने महिला पुलिस को बताया कि मेरे पापा हरदम मम्मी से झगड़ते रहते हैं. इसके साथ ही मेरे पिता ने जिस युवक के साथ मेरी शादी लगा रहे हैं, वह युवक मुझे पसंद नहीं है और इसी वजह मैं भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर नवटोलिया गांव के सोनू कुमार के साथ देवघर में रह रही थी. देवघर में रहने के क्रम में ही मेरे पिता ने बेलहर थाना में सोनू पर अपहरण करने का एक मामला दर्ज कराया है जो गलत है. उधर महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि लड़की ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि पिता हर हमेशा घर में मम्मी से झगड़ा करते रहते हैं. इसके साथ मारपीट भी करते रहते हैं.
इसी कारण मैं अपने घर से भाग गयी. अब मैं घर वापस नहीं जाऊंगी. महिला थाना में बयान के बाद लड़की को बेलहर पुलिस ने अपने साथ ले गया. जहां बुधवार को कोर्ट में बयान के बाद लड़की को मेडिकल के लिए भागलपुर ले जाया जायेगा.
गहिरा नदी पर बनेगा पुल, बरसात में कोई गांव अब नहीं बनेगा टापू
धोरैया प्रखंड के चालनी-विशनुपर गांव के बीच बहती है गहिरा नदी
पुल बनने के बाद दस किमी घटेगी रजौन
से दूरी
पुल निर्माण से चालनी गांव सहित करीब एक दर्जन गांवों की दूरी रजौन से काफी कम रह जायेगी. करीब दस किलोमीटर की दूरी घट जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. पुल नहीं रहने की वजह से फिलहाल मन्नीहाट, नवादा होकर रजौन पहुंचना पड़ रहा है.
धोरैया के चालनी-विशनपुर गांव के बीच गहिरा नदी में पुल निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है. जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ शुरू करने की कोशिश है.
प्रमोद कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग टू
नामांकन के दूसरे दिन छह वार्डों से सात अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा
आपसी विवाद में मारपीट, फसल में लगायी आग, घायल महिला रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >