गिरफ्तार अपराधी झाझा थाना अंतर्गत जमनी निवासी मनोज
बेलहर (बांका) : बेलहर-झाझा सीमावर्ती क्षेत्र के बेलहर थाना अंतर्गत सिंधु नगर गांव से एक कट्टा व 8 एमएम 315 कारतूस के साथ एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान झाझा थाना अंतर्गत जमनी गांव के मनोज टुड्डू के रूप में हुई है. बेलहर पुलिस व सीआरपीएफ जवान के साथ एरिया डोमिनेशन के क्रम में सुराही गांव में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने दो व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में भागता देखा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस को जांच
हथियार के साथ…
के दौरान उसके पास से एक कट्टा व कारतूस बरामद हुआ है. मौके पर से एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा. थाना प्रभारी गौतम बुद्ध ने बताया कि पुलिस के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और गिरफ्तार अपराधी मनोज टुड्डू को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार मनोज टुड्डू ने पुलिस को पूछताछ के क्रम
में बताया कि बंजामा गांव निवासी प्रकाश यादव ने मुझे घर से जबरदस्ती उठा कर लाया गया था. उसी ने मुझे कट्टा व गोली रखने के लिए दिया था. हालांकि प्राथमिकी में मनोज टुड्डू पर नक्सली मामले की कोई भी धारा नहीं लगायी गयी है.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का अापराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. क्षेत्र के लिटरा यादव व प्रकाश यादव की नक्सली गतिविधि में संलिप्तता होने की बात सामने आ रही है. पुलिस हर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
