सियासी सीढ़ी चढ़ने के लिए वार्डों में बन रही प्रत्याशियों की हाजिरी

बांका : नगर परिषद चुनाव का मैदान सजने के लिए तैयार हो रहा है. आगामी नौ अप्रैल से नामांकन का दौर भी शुरू है. संभावित प्रत्याशियों वार्ड के गली-गली व एक-एक घर अपनी प्रतिदिन की हाजिरी बना रहे हैं. अलबत्ता, जनता के न बुलाने पर भी हर एक दिन प्रत्याशी घर-घर हाजिरी दे रहे हैं. […]

बांका : नगर परिषद चुनाव का मैदान सजने के लिए तैयार हो रहा है. आगामी नौ अप्रैल से नामांकन का दौर भी शुरू है. संभावित प्रत्याशियों वार्ड के गली-गली व एक-एक घर अपनी प्रतिदिन की हाजिरी बना रहे हैं. अलबत्ता, जनता के न बुलाने पर भी हर एक दिन प्रत्याशी घर-घर हाजिरी दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नगर निकाय का चुनाव अभी एक महीने तक निरंतर रूप से जनता को मनोरंजन देती रहेगी.

चूंकि एक से बढ़कर एक नेताओं की चहलकदमी वार्ड में बढ़ जायेगी. वहीं दूसरी ओर परिसीमन ने कई वार्ड क्षेत्र के भौगोलिक परिवर्तन करने के साथ ही सियासी दिशा भी बदल कर रख दी है. ऐसे में कुछ वार्डों का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. जी हां, परिसीमन बदलने से वार्ड क्षेत्र का भी प्रत्याशी अपने-अपने ढंग से कर रहे हैं. कोई जाति तो कोई अपने प्रभाव को आंक रहे हैं.

परिसीमन ने वार्ड संख्या सात, आठ, नौ का चुनाव बना दिया है दिलचस्प
कई बड़े-बड़े नेताओं को साख
बचाने की सता रही चिंता
बहरहाल, जो भी हो इस चुनाव में कई बड़े-बड़े नेताओं को साख बचाने की चिंता जरूर सता रही होगी. बात की शुरुआत अगर वार्ड संख्या सात, आठ व नौ वार्ड संख्या से करें तो, यहां के चुनाव में कांटे की टक्कर जरूर नजर आ रही है. परिसीमन ने वार्ड क्षेत्र के साथ वार्ड संख्या को भी बदल दिया है. यानी जो पूर्व में वार्ड नंबर छह से जाना जाता अब उससे एक हिस्सा कटकर सात हो गया है. जबकि छह अब आठ और आगे सात अब नौ के नाम से जाना जायेगा. बहरहाल, इन तीनों वार्ड क्षेत्र का चुनावी कनेक्शन कहीं न कहीं आपस में मेल खा रहा है. जो भी हो इस बार चुनाव में कई सवालों से प्रत्याशियों को गुजरना होगा. परंतु तीनों सीटों पर कड़े टक्कर की संभावना जरूरी नजर आ रही है.
वार्ड सात, आठ व नौ की आबादी
वार्ड संख्या एससी एसटी अन्य
07 31 36 1270
08 70 25 1386
09 11 01 1891
जनता के तीखे सवालों से परेशान हैं वार्ड प्रत्याशी
युवा प्रत्याशियों की इंट्री से दिग्गज को परेशानी
सगे-संबंधियों को मैदान में उतारने की बन रही रणनीति
लिहाजा, अलग-अलग वार्डों से कोई प्रतिनिधि, तो कोई स्थानीय नेता अपने-अपने सगे-संबंधियों को मैदान में उतारने की रणनीति बना रहे हैं. हालांकि कई वार्डों में संभावित प्रत्याशियों के नाम के चर्चे जोर-शोर पर हैं. यहां तक की इन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है. आगे वार्ड नंबर आठ में पूर्व वार्ड सदस्य संतोष सिंह की भाभी वर्तमान में यहां से पार्षद हैं. जबकि वार्ड संख्या नौ के निवर्तमान सदस्य रुपेश कुमार उर्फ लक्ष्मी यादव भी दूसरे वार्डों में अपना भाग आजमाने की सोच रहे हैं. वहीं वार्ड नंबर आठ से एक बड़े नेता का नाम भी उभर कर सामने आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >