चार करोड़ 65 लाख से छह राइस मिलों की होगी स्थापना

सहकारिता विभाग ने चिह्नित क्रय केंद्र को राशि जारी की राइस मिल में होगी ड्रायर की भी सुविधा बांका : चार करोड़ 65 लाख की लागत से छह राइस मिल की स्थापना इसी वर्ष हो जायेगी. सहकारिता विभाग ने चिह्नित क्रय केंद्र को राशि जारी कर दिया है. एक-दो दिन के अंदर कोषागार के माध्यम […]

सहकारिता विभाग ने चिह्नित क्रय केंद्र को राशि जारी की

राइस मिल में होगी ड्रायर की भी सुविधा
बांका : चार करोड़ 65 लाख की लागत से छह राइस मिल की स्थापना इसी वर्ष हो जायेगी. सहकारिता विभाग ने चिह्नित क्रय केंद्र को राशि जारी कर दिया है. एक-दो दिन के अंदर कोषागार के माध्यम से राशि खाते में पहुंच जायेगी. जानकारी के मुताबिक एक राइस मिल स्थापना के लिए 77 लाख 50 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं. ज्ञात हो कि सूबे की सरकार राइस मिल से सभी पैक्स को जोड़ने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है. विभागीय जानकारी के अनुसार धीरे-धीरे सभी क्रय केंद्रों में खुद का राइस मिल होगा. विगत माह राइस मिल की स्वीकृति के साथ पैक्स व व्यापार मंडल चिह्नित करने की बात थी.
जिसके बाद सहकारिता विभाग ने छह नाम को चिह्नित किया. जिसपर राज्य ने अंतिम मुहर लगा दी. छह स्थानों पर बनने वाले राइस मिल में ड्रायर की सुविधा भी होगी. ताकि धान की नमी को अविलंब दूर कर दिया जायेगा. ड्रायर यंत्र के लिए भी एक साथ राशि दे दी गयी है.
इन पैक्सों में होगी राइस मिल की स्थापना
बेलहर बहोरना, राजपुर
चांदन बिरनियां
बांका सादपुर
रजौन व्यापार मंडल रजौन
बोंसी दलिया
जिले के पांच पैक्स व एक व्यापार मंडल में राइस मिल की स्थापना जल्द हो जायेगी. राशि निर्गत कर दी गयी है. राइस मिल होने से क्रय केंद्र पैक्स व किसान दोनों को मजबूती मिलेगी.
संजय कुमार, डीसीओ, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >