रंगदारी नहीं मिलने पर दुकान में आग लगानेवाले दो गिरफ्तार

सिमुलतला : लोहिया चौक के निकट स्टेशनरी दुकानदार द्वारा रंगदारी नहीं देने के कारण पेट्रोल छिड़क कर दुकान को आग गलाने के आरोपित दिवाकर गुप्ता उर्फ बिट्टू व दिलीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बीते सोमवार देर रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को टेलवा […]

सिमुलतला : लोहिया चौक के निकट स्टेशनरी दुकानदार द्वारा रंगदारी नहीं देने के कारण पेट्रोल छिड़क कर दुकान को आग गलाने के आरोपित दिवाकर गुप्ता उर्फ बिट्टू व दिलीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बीते सोमवार देर रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को टेलवा बाजार से गिरफ्तार किया है.

बताते चले कि सिमुलतला थाना कांड संख्या 15/18 में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा स्टेशनरी दुकानदार शिवशंकर साह से दो हजार रुपये सप्ताह के हिसाब से रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी के पैसे नहीं देने के कारण उक्त युवकों ने बीते शनिवार की रात्रि स्टेशनरी दुकान में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया. जिससे व्यवसायी को छह लाख का नुकसान का जिक्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >