प्रखंड स्तरीय विभिन्न सरकारी योजनाओं में बालू की कमी नहीं बनेगी बाधा

सभी बीडीओ को बिहार स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत किया जायेगा निबंधित बांका : अक्सर ग्रामीण इलाके में बालू की कमी की वजह से सरकारी योजनाओं में बाधा उत्पन्न हो जाती है. एक ट्रेलर बालू के लिए भी सरकारी विभाग को लंबी विभागीय प्रक्रिया से गुजरनी पड़ती है. नतीजतन, सरकारी योजना समय पर पूर्ण […]

सभी बीडीओ को बिहार स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत किया जायेगा निबंधित

बांका : अक्सर ग्रामीण इलाके में बालू की कमी की वजह से सरकारी योजनाओं में बाधा उत्पन्न हो जाती है. एक ट्रेलर बालू के लिए भी सरकारी विभाग को लंबी विभागीय प्रक्रिया से गुजरनी पड़ती है. नतीजतन, सरकारी योजना समय पर पूर्ण नहीं हो पाती है. परंतु अब खनन विभाग ने बीडीओ को एक बड़ा अधिकार दे दिया है. जी हां, अब प्रखंड स्तर पर क्रियान्वित सभी प्रकार के सरकारी योजना के लिए बीडीओ स्वयं ही चालान निर्गत कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक जिले के सभी 11 बीडीओ को बिहार स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड में निबंधित किया जायेगा. ताकि प्रखंड स्तर पर वे संवैधानिक रुप से बीएसएमसीएल का प्रतिनिधित्व कर सके.
प्रखंड स्तरीय संचालित विभिन्न सरकारी योजना खासकर सात निश्चय व शौचालय निर्माण में बालू की कमी न हो इसके लिए सभी बीडीओ को निबंधित किया जा रहा है. अब बीडीओ स्वयं अपने आइडी से संबंधित योजना के लिए चालान निर्गत कर सकते हैं.
महेश्वर पासवान, जिला खनन पदाधिकारी, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >