नगर परिषद चुनाव की घाेषणा, आठ मई को होगा मतदान

बांका : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नव गठित नगर परिषद बांका निकाय चुनाव की तिथि घोषित कर दी गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि को घोषित करते हुए इसकी तैयारी शुरू करने का निर्देश संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को दिया है. आठ मई को चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. […]

बांका : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नव गठित नगर परिषद बांका निकाय चुनाव की तिथि घोषित कर दी गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि को घोषित करते हुए इसकी तैयारी शुरू करने का निर्देश संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को दिया है. आठ मई को चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. नौ अप्रैल से प्रत्याशियों का नामांकन लिया जायेगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित है. वहीं अबकी 26 वार्ड क्षेत्रों का चुनाव होना है.

इसका सीमांकन प्रक्रिया पूरा कर लिया गया है. पूर्व में 22 वार्ड क्षेत्र का चुनाव होता आ रहा था. परंतु इस बार चार नये वार्ड क्षेत्रों का निर्माण किया गया है. साथ ही आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. इस संदर्भ में विशेष बैठक आगे की जायेगी. वहीं इधर चुनाव की तिथि घाेषित होते ही प्रत्याशियों की दौड़ वार्ड क्षेत्र में शुरू हो गयी है. निवर्तमान के साथ कई संभावित प्रत्याशी अभी से मतदाताओं के नब्ज टटोलने में जुट गये हैं. बहरहाल चुनाव दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है. वहीं चुनाव में कुल 45977 जनता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें एससी की संख्या 5457, एसटी की 214 व अन्य की 40306 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >