शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए खुले सात आवासीय विद्यालय

बांका : सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले के हर बच्चे के हाथों में पुस्तक होगी. सब पढ़ें सब बढ़ें के मूलमंत्र को लेकर विभाग ने जिले में सात स्पेशल आवासीय ट्रेनिंग स्कूल खोलने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. प्रथम चरण में यहां चार स्पेशल आवासीय विद्यालय संचालित भी हो चुके हैं. […]

बांका : सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले के हर बच्चे के हाथों में पुस्तक होगी. सब पढ़ें सब बढ़ें के मूलमंत्र को लेकर विभाग ने जिले में सात स्पेशल आवासीय ट्रेनिंग स्कूल खोलने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. प्रथम चरण में यहां चार स्पेशल आवासीय विद्यालय संचालित भी हो चुके हैं. बाकी बचे तीन स्पेशल आवासीय ट्रेनिंग स्कूल जल्द ही कार्यरूप में संचालित होने लगेगी. जिले में इस तरह का यह पहला स्कूल होगा. जहां प्रत्येक बच्चों के हाथ में कलम, दवात थमाने के लिए योग्य शिक्षकों के द्वारा शिक्षा दी जायेगी.

ताकि ऐसे वंचित छात्र जो संसाधनों के अभाव में पढ़ नहीं पा रहे थे. वैसे बच्चों को विभाग के द्वारा अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराते हुए शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा. विभाग का यह पहल स्कूल से वंचित बच्चों के लिए ठोस व कारगर कदम माना जा रहा है.

11 से 14 वर्ष के बच्चों को दीक्षित कर स्कूल में सातवीं कक्षा में कराया जायेगा नामांकन
छह माह में नामांकित बच्चे हो होंगे छठी क्लास पास
विभाग के द्वारा जिले भर में चिह्नित वंचित बच्चों को इस स्पेशल आवासीय स्कूल से जोड़ा जायेगा. जिसकी आयु सीमा 11-14 वर्ष के बीच की होगी. एक सर्वे के अनुसार जिले में कई जगहों पर विद्यालय नहीं रहने के कारण कई बच्चे आजतक स्कूल से नहीं जुड़ सके हैं. ऐसे बच्चों को चिह्नित कर इस आवासीय विद्यालय से जोड़ा जायेगा. एक आवासीय विद्यालय में अधिकतम 50 बच्चों का नामांकन कर उन्हें छह माह के अंदर ही छठी क्लास तक की सभी शैक्षणिक जानकारी उपलब्ध करा दी जायेगी. साथ ही ऐसे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनके रुचि के अनुसार उनका स्कील डेवलेपमेंट भी किया जायेगा. उसके बाद छठी कक्षा पास का सर्टिफिकेट देकर निकटतम स्कूल के सातवीं क्लास में नामांकन करा दिया जायेगा.
इन जगहों पर संचालित हो रहे हैं ये विद्यालय
1. उर्दू प्रोम परिहार, बाराहाट
2. मवि सहरना, बाराहाट
3. मवि बकरार, बेलहर
4. मवि गोड़ा, फुल्लीडुमर
5. मवि जबड़ा, बांका
6. मवि कुशमाहा, बौंसी, बालिका
7. कन्या मवि चांदन
स्कूल से दूर रहने वाले चिह्नित बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत इस विद्यालय में नामांकन कराया जायेगा. नामांकित बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावे स्कील डेवलेपमेंट की भी शिक्षा दी जायेगी. इन सभी बच्चों को छठी क्लास तक की शिक्षा देकर आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे स्कूल से जोड़ा दिया जायेगा.
वीरेंद्र कुमार, डीपीओ, सर्व शिक्षा अभियान, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >