13 तक बंद रहेंगे स्कूल

बांका : जिले में जारी शीतलहर व भीषण ठंड को देखते हुए डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर कक्षा 1 से लेकर 9 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक कार्य को 13 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग के द्वारा एक पत्र जारी कर […]

बांका : जिले में जारी शीतलहर व भीषण ठंड को देखते हुए डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर कक्षा 1 से लेकर 9 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक कार्य को 13 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग के द्वारा एक पत्र जारी कर जिले के सभी विद्यालयों को 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. हालांकि इस दौरान सभी विद्यालयों में गैर शैक्षणिक कार्य के अंतर्गत पोशाक, साईकिल व छात्रवृत्ति आदि से संबंधित सभी कार्य संपादित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >