आरटीपीएस काउंटर पर मारपीट

शोर-शराबे के बीच पहुंची पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित कटोरिया : राशन कार्ड के लिए आवेदन लेकर आरटीपीएस काउंटर पर शुक्रवार को कतार में खड़ी महिलाओं के बीच मारपीट हो गयी. कतार तोड़ कर लाइन में घुसने की बात पर दो पक्ष की महिलाओं में पहले नोंक-झोंक हुई. फिर देखते ही देखते एक-दूसरे का […]

शोर-शराबे के बीच पहुंची पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित

कटोरिया : राशन कार्ड के लिए आवेदन लेकर आरटीपीएस काउंटर पर शुक्रवार को कतार में खड़ी महिलाओं के बीच मारपीट हो गयी. कतार तोड़ कर लाइन में घुसने की बात पर दो पक्ष की महिलाओं में पहले नोंक-झोंक हुई. फिर देखते ही देखते एक-दूसरे का बाल पकड़ कर मारपीट करने लगी. इस दौरान काफी देर तक वहां अफरातफरी मची रही.
सूचना के बाद थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुरेश पंडित सैप जवानों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन कार्ड का आवेदन जमा करने के लिए पंचायत वाररोस्टर के अनुसार शुक्रवार को मोथाबाड़ी पंचायत के आवेदक काफी संख्या में पहुंचे थे. आरटीपीएस काउंटर पर सुबह पांच बजे से ही महिला-पुरुषों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. कतार में कई घंटों से खड़ी लेटवा गांव की हीरमा देवी अपने बच्चे के लिये बिस्कुट लाने चली गयी. वापस आने पर उसे पीछे की महिलाएं पुन: बीच कतार में लगने नहीं देने लगी. नोंक-झोंक के बीच मारपीट भी हो गयी.
तीन बजे सुबह से ही लग जाती है कतार
आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड का आवेदन जमा करने के लिए सुदूरवर्ती गांवों से महिला-पुरुष तीन बजे सुबह से ही लाइन में लगने लगती है. कई आवेदक एक दिन पहले ही कटोरिया पहुंच कर अपने रिश्तेदार के घर शरण लेते हैं. फिर अहले सुबह ही कतारबद्ध हो जाते हैं. कुशीदोल गांव की मानो देवी ने बताया कि वह तीन बजे से ही कतार में लगी है. दिन के बारह बजे तक भी वह लंबी कतार के बीच तक ही पहुंच सकी थी.
तत्काल आवेदन नहीं हो रहा जमा
आरटीपीएस काउंटर पर आवासीय प्रमाण-पत्र जमा करने पहुंच रहे आवेदकों का तत्काल आवेदन पत्र जमा नहीं हो रहा. पिछले चार दिनों से प्रिंटर खराब रहने के कारण काउंटर पर नोटिस चिपका दिया गया है. आवेदक अशोक कुमार ग्राम बसमत्ता, भीमसेन कुमार ग्राम बाघमारी, मिथलेश कुमार ग्राम बसमत्ता, महालाल टुडु ग्राम बुढ़ीघाट ने बताया कि तत्काल आवेदन फार्म जमा करने के लिये वे कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं. आंगनबाड़ी में सेविका-सहायिका बहाली के लिये आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >