बहू को प्रताड़ित करने में ससुर को जेल

पिता ने बेटी के ससुरालवालों पर लगाया था आरोप बांका : सदर थाना क्षेत्र के झिरवा शांतिनगर निवासी केदार सिंह को अपने विधवा पुत्रवधू को प्रताड़ित करने के आरोप में बांका पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में पीड़िता के पिता मुंगेर जिला के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौर गांव निवासी अंशु […]

पिता ने बेटी के ससुरालवालों पर लगाया था आरोप

बांका : सदर थाना क्षेत्र के झिरवा शांतिनगर निवासी केदार सिंह को अपने विधवा पुत्रवधू को प्रताड़ित करने के आरोप में बांका पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में पीड़िता के पिता मुंगेर जिला के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौर गांव निवासी अंशु माली सिंह ने पुत्री के ससुरालवालों पर दहेज की उगाही व देह व्यापार के लिए क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है. थाना में दिये अपने लिखित आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री गुड़िया देवी की शादी विगत 14 जून 2012 को केदार सिंह के पुत्र कुंदन कुमार सिंह के साथ हुई थी, करीब एक वर्ष पूर्व उनके दामाद कुंदन की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गयी थी.
जिसके बाद से ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगा. जिनमें उनके परिवार के सास रेणु देवी, ननद गुंजन कुमारी, गोतनी लवली देवी पति गुंजन कुमार सिंह व ससुर के द्वारा लगातार उनके पुत्री को प्रताड़ित कर रहे हैं. जिस पर पीड़िता के पिता ने न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में कांड़ के अनुसंधानकर्ता निर्मल कुमार ने बताया कि पीड़िता के हाथ व पांव में रॉड से दागा हुआ जले का निशान है, साथ ही शरीर के अंदरूनी अंगों में भी जलने की बात बतायी गयी है. पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. जिस पर कार्रवाई करते हुए उनके ससुर को जेल भेज दिया गया है, वहीं शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >