बांका को संवारने के लिए आज उड़नदस्ता से पहुचेंगे डिफेंस सचिव

बांका : नक्सल प्रभावित क्षेत्र बांका को गरीबी की जंजीरों से मुक्त कराने का संकल्प से सिद्धि योजना के तहत महा-अभियान शुरू होने जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत भारत सरकार डिफेंस विभाग के अतिरिक्त सचिव बुधवार को बांका पहुंच रहे हैं. अतिरिक्त सचिव सेना के मिग हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता […]

बांका : नक्सल प्रभावित क्षेत्र बांका को गरीबी की जंजीरों से मुक्त कराने का संकल्प से सिद्धि योजना के तहत महा-अभियान शुरू होने जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत भारत सरकार डिफेंस विभाग के अतिरिक्त सचिव बुधवार को बांका पहुंच रहे हैं. अतिरिक्त सचिव सेना के मिग हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में डीआरसीसी में एक बड़ी बैठक आयोजन की जायेगी.

बैठक में डीएम कुंदन कुमार व एसपी चंदन कुशवाहा मौजूदा स्थिति व आगामी योजना के संदर्भ में समीक्षा की जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त संसाधन व वर्तमान संसाधन के अलावा केंद्र व राज्य सरकार के प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा होगी. साथ ही संकल्प से सिद्धि कार्य योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >