उचक्कों ने बाइक की डिक्की से उड़ाये 95 हजार रुपये

एसबीआइ की बौंसी शाखा से राशि िनकाल कर अपने गांव जा रहा था सीएसपी संचालक मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था रुपयों से भरा थैला किताब दुकान में कलम खरीदने गया था रवि साह बौंसी : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को जहां बिशनपुर के पास दिनदहाड़े […]

एसबीआइ की बौंसी शाखा से राशि िनकाल कर अपने गांव जा रहा था सीएसपी संचालक

मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था रुपयों से भरा थैला
किताब दुकान में कलम खरीदने गया था रवि साह
बौंसी : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को जहां बिशनपुर के पास दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर 48 हजार रुपये लूट लिये गये. वहीं बुधवार को भी महावीर चौक के पास मोटरसाइकिल की डिक्की खोल कर 95 हजार रुपये लेकर अपराधी चंपत हो गये. घटना के बाद चौक पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गयी. लूट के शिकार हुए साढ़ामोह निवासी रवि साह ने बताया कि उक्त पैसा एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का है. एसबीआइ बैंक की बौंसी शाखा से 95 हजार रुपया निकाल कर वह गांव स्थित अपने केंद्र जा रहा था. मुख्य चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने एक किताब दुकान में जब वह कलम खरीदने गया और वापस जब अपनी गाड़ी के पास आया तो देखा कि मोटरसाइकिल का डिक्की खुला हुआ है और रुपयों का थैला उससे गायब है. पैसों के साथ-साथ उसमें अन्य कागजात भी रखे हुए थे जिसे भी उचक्कों द्वारा गायब कर दिया गया.
घटना की जानकारी पीड़ित ने बौंसी थाना को दी. साथ ही लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभारी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं बिशनपुर के पास हुए फाइनेंस कर्मी से लूट के मामले में टेक्निकल सेल के द्वारा भी अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >