आेवरब्रिज से हटवाया गया चलंत शौचालय

पीएचइडी विभाग ने दिखायी सक्रियता कटोरिया से बौंसी ले जाने के दौरान कठौन रेलवे ब्रिज पर टूट गया था चलंत शौचालय का हब तब से वहीं पर पड़ा था चलंत शौचालय कटोरिया : प्रभात-खबर में गत 12 दिसंबर मंगलवार को छपी शीर्षक ‘ईंट पर चलंत शौचालय से हो सकते हैं हादसे’ खबर ने रंग लायी […]

पीएचइडी विभाग ने दिखायी सक्रियता

कटोरिया से बौंसी ले जाने के दौरान कठौन रेलवे ब्रिज पर टूट गया था चलंत शौचालय का हब
तब से वहीं पर पड़ा था चलंत शौचालय
कटोरिया : प्रभात-खबर में गत 12 दिसंबर मंगलवार को छपी शीर्षक ‘ईंट पर चलंत शौचालय से हो सकते हैं हादसे’ खबर ने रंग लायी है. इस खबर को पीएचइडी के सहायक अभियंता कृष्ण भार्गव ने गंभीरता से लेते हुए कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर स्थित व्यस्ततम कठौन रेलवे ओवरब्रिज से उक्त चलंत शौचालय को मंगलवार की रात्रि हटवा कर जिला मुख्यालय भेजवा दिया. इस समस्या का निदान हो जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों ने पीएचइडी एवं प्रभात-खबर को साधुवाद दिया है.
इसमें प्रखंड प्रमुख प्रमोद मंडल, उपप्रमुख बालेश्वर दास, मुखिया फूलो देवी, मुखिया पति बासुदेव पंडित, उपसरपंच सीताराम यादव, उपमुखिया मनोज चौधरी, पैक्स अध्यक्ष फकरे आलम, नरेश राउत, ताहिर अंसारी, गोपी दास, मखरू मंडल, महेश चौधरी, अरविंद चौधरी, सुधांशु शर्मा आदि शामिल हैं. ज्ञात हो कि करीब एक महीना पहले ही चलंत शौचालय को कटोरिया से बौंसी भेजा जा रहा था. कठौन रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचते ही उक्त चलंत शौचालय का हब टूट जाने से एक टायर बाहर निकल गया. तीन ईंट का सहारा देकर चलंत शौचालय को खड़ा रखा गया था. तीनों ईंट भी टूट जाने से हमेशा हादसे की आशंका बनी हुई थी. हार्बर इंडिया एजेंसी द्वारा एक महीना बाद भी इसे दुरूस्त नहीं कराये जाने पर प्रभात-खबर ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर छपते ही पीएचडी के अधिकारी हरकत में आये और ओवरब्रिज से चलंत शौचालय को हटवा कर जिला मुख्यालय भेजवा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >