बिजली व पक्की सड़क से वंचित हैं कई गांव

कटोरिया : चांदन व बेलहर प्रखंड की सीमा पर स्थित उत्तरी कसवा वसीला पंचायत के लगभग एक दर्जन से गांवों लोग आजादी के 70 सालों बाद भी बिजली व पक्की सड़क से वंचित हैं. बिजली के बिना आज भी ग्रामीण लालटेन युग में जीने को विवश हैं. मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांवों […]

कटोरिया : चांदन व बेलहर प्रखंड की सीमा पर स्थित उत्तरी कसवा वसीला पंचायत के लगभग एक दर्जन से गांवों लोग आजादी के 70 सालों बाद भी बिजली व पक्की सड़क से वंचित हैं. बिजली के बिना आज भी ग्रामीण लालटेन युग में जीने को विवश हैं. मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ता है. उत्तरी कसवा वसीला पंचायत के भीमाडीह, दूधनियां, पारथान, उल्ही, आदिवासी बाहुल गांव भूंइयाडीह, ताराटांड़, मंजूरा, तुलसीपुर, कैलाशपहाड़ी आदि गांवों को अब तक विद्युतीकरण से नहीं जोड़ा जा सका है. परिणामस्वरूप ग्रामीण शाम ढलने के बाद लोग अंधेरे की जिंदगी जीने को विवश हैं.

बिजली व पक्की सड़क से वंचित इन गांवों में महादलित, आदिवासी, कोल, पंडित यादव, खैरा-पुझार आदि जाति के लोग रहते हैं. जिनकी आबादी लगभग पांच हजार से भी अधिक है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार इस संबंध में गुहार भी लगायी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. उत्तरी कसवा वसीला पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क से वंचित गांवों में पक्की सड़क का जाल बिछाने की मांग की है. मांग करने वालों में पूर्व मुखिया सुनील कुमार पंडित, रूक्मिणी देवी, बीशु खैरा, घुटर कोल, जागो कोल, सुरेश यादव, नारायण यादव, लालू हांसदा, झोपर मरांडी, लक्ष्मण ठाकुर, नाजो तुरी, पूरन तुरी, महेंद्र खैरा, राजेंद्र खैरा, बिस्पत खैरा आदि शामिल हैं. इंजीनियर दिवाकर कुमार बताया कि उत्तरी कसवा वसीला पंचायत के बिजली से वंचित गांवों में विद्युतीकरण करने के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है. उक्त गांवों में शीघ्र ही बिजली पहुंचायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >