दो दिनों के अंदर लंबित मामलों का करें निबटारा

डीएम ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत मामले को लेकर की समीक्षा बांका : डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दर्ज मामले की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई. इस दौरान डीएम ने विभाग से समीक्षा के उपरांत लंबित आवेदन पर डीएम तल्ख दिखे. उन्होंने दो दिन के […]

डीएम ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत मामले को लेकर की समीक्षा

बांका : डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दर्ज मामले की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई. इस दौरान डीएम ने विभाग से समीक्षा के उपरांत लंबित आवेदन पर डीएम तल्ख दिखे. उन्होंने दो दिन के अंदर सभी मामले के निष्पादन का निर्देश दिया. बैठक के दौरान बताया गया कि लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के कुल 131 मामले विभिन्न विभागों में लंबित हैं. जिसमें जिला स्तर पर 67 व अनुमंडल स्तर पर 64 मामले लंबित हैं. कार्यपालक अभियंता विद्युत के यहां 12 व पुलिस अधीक्षक के यहां सात, आपदा प्रबंधन शाखा में पांच, ग्रामीण कार्य विभाग में एक व बौंसी सीओ के यहां पांच मामले अबतक लंबित हैं. डीएम ने कहा कि यदि संबंधित विभाग के अधिकारी मामले के निष्पादन में रुचि नहीं ले रहें तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तय की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >