कोल्हासार में खुलेंगे तीन अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र

बांका : जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत अंतर्गत कानीबेल, कधार व मुरलीकेन में अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की अनुमति दे दी है. इस मामले को लेकर जिलाधिकारी ने बताया है कि गत दिनों मंत्री रामनारायण मंडल के साथ जयपुर क्षेत्र का दौरा किया गया था. जहां पर स्थानीय लोगों ने […]

बांका : जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत अंतर्गत कानीबेल, कधार व मुरलीकेन में अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की अनुमति दे दी है. इस मामले को लेकर जिलाधिकारी ने बताया है कि गत दिनों मंत्री रामनारायण मंडल के साथ जयपुर क्षेत्र का दौरा किया गया था. जहां पर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग रखी थी.

जिस मामले में डीएम ने संज्ञान लेते हुए तत्काल उक्त तीनों जगहों पर भाड़े के मकान में अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की अनुमति दे दी है. इसके लिए डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया है. सोमवार को जिलाधिकारी ने कटोरिया प्रखंड के बीडीओ को अविलंब भाड़े का भवन देखने का निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि उक्त तीनों जगहों पर स्वास्थ्य विभाग को पहले से ही अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मंजूरी मिल चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >