गरीबों का निवाला हड़पने वाले अब भेजे जायेंगे जेल

गरीबों के खाद्यान्न पर कुंडली मार बैठने वाले माफियाओं के विरुद्ध विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है. सबों ने डीएम से एसएफसी गोदाम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. शंभुगंज : खाद्यान्न माफियाओं द्वारा खुले आम किये जा रहे खाद्यान्न की कालाबाजारी मामले में अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कदम […]

गरीबों के खाद्यान्न पर कुंडली मार बैठने वाले माफियाओं के विरुद्ध विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है. सबों ने डीएम से एसएफसी गोदाम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

शंभुगंज : खाद्यान्न माफियाओं द्वारा खुले आम किये जा रहे खाद्यान्न की कालाबाजारी मामले में अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने को लेकर अब यह मामला तुल पकड़ता जा रहा है. गरीबों की खाद्यान्न पर कुंडली मार बैठने वाले माफियाओं के विरुद्ध विभिन्न पार्टी दलों के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है. रालोसपा के युवा अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि खाद्यान्न माफियाओं का एसएफसी गोदाम में सीधा पकड़ है. जहां से प्रति महीने हजारों क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी कर मुंगेर, भागलपुर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार सहित अन्य जिलों में बेचा जाता है.
उन्होंने बताया कि वो इस मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री व प्रधान सचिव से कर एसएफसी गोदाम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करेंगे. साथ ही वो इस मामले को प्रदेश के कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में प्रमुखता के साथ उठायेंगे. वहीं भाजपा नेता व पीएम विचार मंच के अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि वो यहां खाद्यान्न की कालाबाजारी की मामला को विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार के पास लिखित शिकायत कर विधान सभा में प्रश्नकाल के दौरान उठवायेंगे. प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. रहमान, लोजपा के प्रभूनाथ सिंह आदि ने बताया कि बिना जीपीएस लगे वाहनों से बिना माप तौल के ही खाद्यान्न का लोडिंग व अनलोडिंग पिछले कई माह से किया जा रहा है. इनलोगों ने जिलाधिकारी से एसएफसी गोदाम का उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >