बांका : जिलाधिकारी के निर्देश पर बांका नगर परिषद को स्वच्छ व सुसज्जित करने की कवायद तेज करी दी गयी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीओ पूनम कुमारी की अध्यक्षता में नगर भवन में बैठक हुई. इस दौरान मौजूद नगर परिषद के अधिकारी सहित वार्ड पार्षद व शहरवासियों ने शहर को स्वच्छ व सुसज्जित के लिए अपनी अपनी राय दी. बैठक में नगर भवन जीर्णोद्धार के लिए आज से काम आरंभ कर देने बात कही गयी. वहीं एसडीओ ने सभी दुकानदारों को दुकान के सामने डस्टबीन लगाने की सलाह दी.
26 को पेंट माई सिटी अभियान में गांधी चौक पर जमा होंगे हजारों लोग
बांका : जिलाधिकारी के निर्देश पर बांका नगर परिषद को स्वच्छ व सुसज्जित करने की कवायद तेज करी दी गयी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीओ पूनम कुमारी की अध्यक्षता में नगर भवन में बैठक हुई. इस दौरान मौजूद नगर परिषद के अधिकारी सहित वार्ड पार्षद व शहरवासियों ने शहर को स्वच्छ व सुसज्जित […]

इस दौरान एसडीओ ने कहा कि विस्थापित दुकान फिलहाल वीर कुंवर सिंह स्थित विद्यालय के जमीन पर लगाये. आगे सब्जी मंडी के लिए पुरानी ठाकुरबाड़ी स्थित सरकारी जमीन को चिह्नित किया गया है. जिसे शीघ्र ही अधिकृत कर दिया जायेगा. शहर को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है, जिसमें शहरवासियों को सहयोग आवश्यक है. एनजीटी गाइड लाइन के मुताबिक बांका नगर परिषद को स्वच्छ व सुसज्जित के लिए शीघ्र ही विशेष कदम उठाये जायेंगे. बैठक में नगर परिषद अधिकारी बीके तररुण, वार्ड पार्षद सिंटू घोष, जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, संतोष सिंह, अनिल चौधरी, रूपेश यादव, विनोद साह मौजूद थे.
फुल्लीडुमर प्रखंड के गोड़ा गांव में बनेगा राज्य का दूसरा डंपिंग जोन: बांका में राज्य का दूसरा कचरा डंपिंग जोन बनाया जायेगा. इसके लिए नगर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.
डंपिंग जोन बांका के लिए एक खास उपलब्धि होगी. जिले के बेलहर रोड़ के फुल्लीडुमर प्रखंड स्थित गोड़ा गांव में डंपिंग जोन के लिए स्थल का भी चयन कर लिया गया है. शीघ्र ही एनओसी प्राप्त कर डंपिंग जोन बनाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. डंपिंग कचरा से रिसाईक्लिंग के जरिये कचरा प्रबंधन व जैविक खाद आदि बनाया जायेगा. इस संबंध में एसडीओ पूनम कुमारी ने बताया है कि इसके लिए नगर प्रशासन के द्वारा जगह चिन्हित कर ली गयी है. एनओसी के लिए राज्य नगर विकास परिषद को भेज दिया गया है. स्वीकृति मिलते ही सारा कार्य विभाग के द्वारा किया जायेगा.
गांधी चौंक पर पेंट माई सिटी का कार्यक्रम 26 को: शहर को स्वच्छ और सुसज्जित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने 26 नवंबर को मद्य निषेद्य दिवस के अवसर पर पेंट माई सिटी का कार्यक्रम रखा है. इसके तहत शहर के हृदय स्थल गांधी से लेकर विभिन्न मुख्य मार्गों की सरकारी दीवारों पर आकर्षक रंग से शहर को सजाया जायेगा. पेंट माई सिटी को लेकर विभिन्न दीवारों पर दहेज उन्मूलन, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं, मद्य निषेद्य सहित कई अन्य स्लोगनों के साथ चित्रकारी की जायेगी.
शहर का मास्टर प्लान बनकर है तैयार: शहर का मास्टर प्लान बनकर तैयार है. जन-सहभागिता से पूरे शहर की दिशा व दशा बदलेगी. शहर में 150-200 जगहों पर नया कुड़ादान स्थापित किये जायेंगे. बांका-कटोरिया सहित विभिन्न मार्गो पर डिवाइडर बनाया जायेगा. साथ ही सड़क में नये सिरे से थर्मोप्लास्ट बनाया जायेगा.
डीएम ने लोगों को कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की
डीएम कुंदन कुमार ने वेमिसाल बांका के तहत मद्य निषेद्य दिवस के अवसर पर बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन, स्वच्छ भारत अभियान, सुंदर व स्वच्छ बांका तथा पर्यावरण व अन्य लोक हित संरक्षण को लेकर 26 नवंबर को आम लोगों को शरीक होने के लिए गांधी चौंक पहुंचने की अपील की है. स्वच्छ वसुंदर बांका बनाने के लिए पेंट माई सिटी कार्यक्रम के तहत सरकारी दीवारों पर चित्रकारी की जायेगी.
प्रभात खबर की अपील
बांका को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए आमलोगों की सहभागिता जरूरी है. ऐसे में प्रभात खबर आप सभी शहरवासियों, बुद्धिजीवियों व आमजनों से अपील करता है कि आप भी ऐसे कार्य का हिस्सा बने. ताकि आपका शहर स्वच्छ व सुंदर बन सके.