कड़ी निगरानी के बावजूद ग्रामीण इलाके में सुलग रही देसी भट्ठी

कड़ी निगरानी के बावजूद ग्रामीण इलाके में सुलग रही देसी भट्ठी बांका : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू कर एक मिशाल कायम किया है. जिसका सुखद असर आज भी समाज में दिख रहा है. पुलिस की सघन व मुश्तैद कार्रवाई से शराब माफिया के होश गुम हैं. शाम होने के साथ […]

कड़ी निगरानी के बावजूद ग्रामीण इलाके में सुलग रही देसी भट्ठी

बांका : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू कर एक मिशाल कायम किया है. जिसका सुखद असर आज भी समाज में दिख रहा है. पुलिस की सघन व मुश्तैद कार्रवाई से शराब माफिया के होश गुम हैं. शाम होने के साथ जहां चौक-चौराहों पर शराबियों की जमघट लग जाती थी आज वहां शांति छायी है.
परंतु आज भी ग्रामीण क्षेत्र में देसी शराब की भट्टी चोरी-छिपे सुलग रही है. सूत्र की मानें तो विदेशी शराब उपलब्ध नहीं होने की सूरत में कुछ शराबी देसी शराब पीकर ही अपने नशे की लत को शांत करने में तुले हुए हैं. महुआ शराब आज विदेशी शराब सरीके ही महंगी हो गयी. इसका भी चोरी-छिपे व्यापार धीरे-धीरे फल-फूल रहा है. जानकारों की मानें तो पुलिसिया कार्रवाई के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान की सख्त जरुरत है. जंगली क्षेत्र में अगर व्यापक रूप से जागरूकता फैलायी जाय तो हद तक अवैध देसी शराब को विराम लग जायेगा.
देसी शराब उपलब्ध होने की वजह से शराबी अपने-आप रोक नहीं पाते हैं और दो जाम लगा बैठे हैं. हालांकि पुलिसिया कार्रवाई में ऐसे लोग भी भारी संख्या में पकड़े जा रहे हैं और जेल की हवा खा रहे हैं.
दूसरी ओर पुलिस प्रशासन व उत्पादन विभाग के कार्रवाई की बात करें तो यहां की पुलिस जबर्दश्त एक्सन में नजर आती है. बीते सितंबर माह की कार्रवाई की बात करें तो पुलिस विभाग व उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 1078 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. 11 हजार 832 लीटर देसी-विदेशी शराब को जब्त किया गया है.
गांवों में आज भी जागरूकता की है आवश्यकता
छह हजार लीटर शराब नष्ट
शराबबंदी कानून को लेकर जारी पुलिस अभियान में सितंबर के शुरुआती माह तक 11 हजार लीटर शराब जब्त किए गए थे. विगत महीने पुलिस लाइन में करीब छह हजार लीटर शराब को नष्ट भी किया गया है. इसके अलावा वाहन व अन्य सामग्रियों को भी जब्त किया गया है. वहीं शराबबंदी कानून को क्षति पहुंचाने वाले माफियाओं पर स्पीडी ट्रायल के तहत कानूनी सजा दिलाने की कोशिश जारी है.
बेलहर में दो भट्टियों को पुलिस ने किया ध्वस्त
उत्पादन विभाग की कार्रवाई में बेलहर थाना क्षेत्र के बगधसवा व झिकुलिया में अवैध शराब भट्टी के साथ देशी शराब की बरामदगी हुयी है. इससे पहले भी कई अवैध भट्टियों पर कार्रवाई की जा चुकी है. कुछ दिन पूर्व ही धोरैया में भी बड़ी कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ के साथ दोषी की गिरफ्तारी की गयी है. इसके अलावा पांच लोगों को शराब मामले में सजा भी सुनायी गयी है.
उत्पाद विभाग द्वारा दर्ज प्राथमिकी
अप्रैल 26
मई 29
जून 28
जुलाई 27
अगस्त 26
सितंबर 23
अक्टूबर 26
शराबबंदी के विरुद्ध कार्य में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब भट्टी पर भी विभागीय कार्रवाई सघन रूप से जारी है. किसी भी सूरत में शराबबंदी कानून के खिलाफ लोगों को चलने नहीं दिया जायेगा, कानूनी तौर पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सभी चेक पोस्ट पर नियमित जांच चल रही है.
अरविंद कुमार, उत्पाद अधीक्षक, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >