दूसरे दिन भी चली जेसीबी, सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को हटाया

अतिक्रमण हटाओ अभियान . एसडीओ की निगरानी में हटा अवैध कब्जा बांका : लंबे दिनों से अतिक्रमण की चपेट में कुहर रही शहर को थोड़ा आराम मंगलवार को नसीब हुआ. एसडीओ पूनम कुमारी के नेतृत्व में गांधी चौक से पोस्टऑफिस की ओर अतिक्रमण हटाया गया. इससे पहले सोमवार को अतिक्रमण मुक्त सड़क का अभियान गांधी […]

अतिक्रमण हटाओ अभियान . एसडीओ की निगरानी में हटा अवैध कब्जा

बांका : लंबे दिनों से अतिक्रमण की चपेट में कुहर रही शहर को थोड़ा आराम मंगलवार को नसीब हुआ. एसडीओ पूनम कुमारी के नेतृत्व में गांधी चौक से पोस्टऑफिस की ओर अतिक्रमण हटाया गया. इससे पहले सोमवार को अतिक्रमण मुक्त सड़क का अभियान गांधी चौक से विजयनगर चौक तक मजबूती के साथ चलाया गया था. अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान में प्रशासन की जेसीबी ने करीब चार दर्जन अवैध रुप से सरकारी जमीन पर स्थापित दुकान को हटा दिया. हटाए गए दुकानों में ज्यादातर फुटपाथ के हैं. जबकि इस काईवाई की जद में आकर स्थायी दुकान का भी छप्पर नस्तोनाबूद हो गया. अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कारईवाई को लेकर पूरे शहर में हड़कंप का माहौल रहा. जबकि दुकानदारों में कई घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.
अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान का दृश्य इस तरह था कि जब जेसीबी पीछे की दुकान तोड़ रहा था, तो उसके आगे वाले दुकानदार अपने दुकान को समेटने में जुटे हुए दिखे. हालांकि इस दरम्यान प्रशासनिक रहम नहीं दिखी. कार्रवाई में स्थानीय रुप से निर्मित छत पर जेसीबी नहीं चलायी गयी. मापी के बाद इस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. सुरक्षा को लेकर सीओ दीपक कुमार व पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गयी. ज्ञात हो कि अतिक्रमण को लेकर पूर्व से ही जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग से सूचना दे दी गयी थी. नतीजतन, अभियान से पूर्व कई दर्जन दुकान पहले ही हटा लिए थे.
यही नहीं खासकर दो एक दर्जन से अधिक चाय दुकान बंद पाये गये. एसडीओ ने कहा कि यह कार्रवाई नियमित व सख्त होगी. जानकारी के मुताबिक करीब सौ दुकानदारों को पूर्व में ही लिखित रूप से नोटिस भी दिया गया है. अतिक्रमण के विरुद्ध ठोस प्लान तैयार किया गया है. उसी के अनुरुप अभी तीन दिन तक कार्रवाई जारी रहेगी.
परमानेंट स्ट्रैक्टचर का मापी आज : अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए गए अभियान में छूटे दुकान पर भी जिला प्रशासन की नजर है. सीओ के मुताबिक सरकारी जमीन पर निर्मित परमानेंट स्ट्रैक्टचर को नहीं हटाया गया है. प्रशासन को यह शक है कि कई दुकानदारों ने सिमेंटेट निर्माण कार्य सरकारी जमीन पर करा रखा है.
wूमंगलवार से कटोरिया रोड में इसकी मापी शुरु कर दी गयी है. मापी के बाद सरकारी जमीन पर निर्मित हिस्से की सूची तैयार कर बुलडोजर के माध्यम से इसे भी हटाया जायेगा.
200 दुकानदारों को मिला नोटिस जमीन खाली करने का निर्देश
मंगलवार को अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान शहर के करीब दो सौ दुकानदार को नोटिस थमाकर सरकारी जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया. अगर नोटिस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई कर ऐसे अतिक्रमणकारी दुकानदार को जेल की हवा खिलायी जायेगी. नोटिस के बाद दुकानदारों में हड़कंप का माहौल देखा गया. एसडीओ ने साफ कहा कि शहर में यातायात को सुचारु बनाने के लिए अतिक्रमण को हटाना बेहद जरुरी है. इस मुद्दे पर किसी भी तरह की नरमी नहीं दिखायी जायेगी. उन्होंने माइकिंग के माध्यम से भी इसकी सख्त सूचना दी.
आज पुल के उस पार तक हटेगा अतिक्रमण
अतिक्रमण के खिलाफ जारी कार्रवाई के तीसरे दिन यानि बुधवार को जेसीबी का कहर पुल के उस पार नजर आ सकती है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पोस्ट-ऑफिस के तक टारगेट किया गया था. इससे पहले विजयनगर चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुयी थी. बुधवार को पुल के उसपार से शिवाजी चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की जेसीबी चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >