अब सप्ताह में एक व्यक्ति एक ही दिन मिल सकते हैं कैदी से

मंडल कारा में विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम से होगी मुलाकाती जेल अधीक्षक ने मंडल कारा मुख्य द्वार पर विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम कक्ष का किया शुभारंभ बांका : कैदी से मुलाकाती की प्रक्रिया अब बदली-बदली नजर आयेगी. मंडल कारा में मुलाकाती विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत पूरी की जायेगी. जेल अधीक्षक संजय कुमार ने बुधवार को कारा […]

मंडल कारा में विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम से होगी मुलाकाती

जेल अधीक्षक ने मंडल कारा मुख्य द्वार पर विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम कक्ष का किया शुभारंभ
बांका : कैदी से मुलाकाती की प्रक्रिया अब बदली-बदली नजर आयेगी. मंडल कारा में मुलाकाती विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत पूरी की जायेगी. जेल अधीक्षक संजय कुमार ने बुधवार को कारा परिसर में विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सिस्टम से मुलाकाती में पारदर्शिता व समय की उपयोगिता नजर आयेगी. सभी मुलाकाती का पूरा डाटाबेस भी कंप्यूटर में संग्रहित रहेगा. उन्होंने कहा कि जेल का लगभग गतिविधि कंप्यूटर से जोड़ दिया गया है.
जल्द ही इसे मजबूती से लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. इस मौके पर जेल उपाधीक्षक जलज कुमार, डॉ एसके सुमन, डॉ संदीप कुमार, लिपिक लक्ष्मी कुमार, प्रोग्रामर पवन कुमार, तेजनारायण सिंह, दीपक मित्रा, सच्चिदानंद रवि, कम्यूटर ऑपरेटर सौरभ कुमार सिंह, निशांत कुमार मिश्रा, बिभांशु सहित अन्य जेल कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद थे.
कंप्यूटराइज्ड रसीद होगा निर्गत
विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम खास मुलाकाती प्रक्रिया के लिए शुरू की गयी है. मंडल कारा में बंद कैदी से मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कंप्यूटर से मुलाकाती रसीद निर्गत किया जायेगा. साथ ही कैदी से मिलने वाले लोगों का फोटो व आइडी कार्ड भी अपलोड किये जायेंगे. बताया गया कि विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सख्त नियम भी लागू किये गये हैं. अब एक व्यक्ति सप्ताह में मात्र एक ही दिन मंडल कारा में बंद कैदी से मिल सकते हैं. जबकि अधिक संख्या में तीन कैदी को मिलने की अनुमति दी गयी है. मुलाकात करने वाले तीन सदस्य में ब्लड रिलेशन को प्राथमिकता दी गयी है. कौन व्यक्ति कितनी बार मिलने आया है यह सब आंकड़ा ऑटोमेटिक कंप्यूटर में लोड हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >