उन्नयन क्लासेस बांका के छात्र बनेंगे आइआइटियन, शुरू होगी तैयारी

दिल्ली आइआइटी की 15 सदस्यीय टीम ने अभी से तैयारी कराने का लिया निर्णय प्रश्नों का एक सीरीज किया गया तैयार बांका : जिले में उन्नयन बांका ने रफ्तार पकड़ ली है. नित्य दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र- छात्रा उन्नयन क्लासेस से जुड़ रहे हैं. छात्रों की बढ़ती जिज्ञासा से उन्नयन बांका के आइआइटी […]

दिल्ली आइआइटी की 15 सदस्यीय टीम ने अभी से तैयारी कराने का लिया निर्णय

प्रश्नों का एक सीरीज किया गया तैयार
बांका : जिले में उन्नयन बांका ने रफ्तार पकड़ ली है. नित्य दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र- छात्रा उन्नयन क्लासेस से जुड़ रहे हैं. छात्रों की बढ़ती जिज्ञासा से उन्नयन बांका के आइआइटी की टीम भी प्रभावित हुए हैं. इसको लेकर दिल्ली आइआइटी की 15 सदस्यीय टीम ने छात्रों की बढ़ती रुझान को देखते हुए उन्नयन क्लासेस के 12वीं वर्ग के छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की अभी से ही तैयारी कराने का निर्णय लिया है. आइआइटी टीम द्वारा अब बांका के छात्रों को आइआइटी व जेइ सहित अन्य प्रतियोगिता के लिए तैयार कराने के लिए विज्ञान के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का प्रैक्टिस सेट तैयार किया जा रहा है.
जिलाधिकारी कुंदन कुमार के पहल पर जिले में पहली बार शुरू हुई उन्नयन बांका इक्युवेशन के तहत 10वीं व 12वीं वर्ग के छात्रों को उनके एकेडेमिक कैरियर के साथ- साथ उन्हें देश स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा की अभी से ही तैयारी करायी जा रही है. जिसमें आइआइटी की टीम के द्वारा 12वीं वर्ग के सफलतम छात्र- छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी.
मंगलवार को इसके तहत आइआइटी की टीम द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की एक सीरीज तैयार किया गया है. उन्नयन क्लासेस में इन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की जानकारी छात्रों की दी जायेगी. साथ ही उन्हें इनके उत्तर का अभ्यास भी कराया जायेगा. जिलाधिकारी ने बताया है कि आगे उन्नयन बांका के तहत कई और कार्यक्रम चलाये जायेंगे. साथ ही सफल छात्रों का कैंपस सेलेक्शन भी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >