नाबालिग से जबरन शादी कर किया वीडियो वायरल

बांका : शहर के अलीगंज मुहल्ला की एक नाबालिग स्कूली छात्रा ने विजयनगर मुहल्ला के अपनी सहेली के एक भाई पर बुरी नीयत रखने व जबरन मांग में सिंदूर डालकर नेट पर वीडियो बायरल करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दिया है. थाना में दिये गये आवेदन में पीड़ित छात्रा ने कहा […]

बांका : शहर के अलीगंज मुहल्ला की एक नाबालिग स्कूली छात्रा ने विजयनगर मुहल्ला के अपनी सहेली के एक भाई पर बुरी नीयत रखने व जबरन मांग में सिंदूर डालकर नेट पर वीडियो बायरल करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दिया है. थाना में दिये गये आवेदन में पीड़ित छात्रा ने कहा है कि वह और मेरी सहेली शहर के सरकारी विद्यालय में पढ़ती हैं. विगत माह पूर्व उनकी सहेली ने उसे बासुकीनाथ स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित पार्टी में शामिल होने के लिए साथ जाने की बात कही.

जिसके बाद उनकी सहेली उनके घर पर आयी व उनकी मां को उन्हें समारोह में जाने के लिए इजाजत देने की बात कही. जिसके बाद मां की इजाजत देने के बाद वह सहेली के साथ बासुकीनाथ चली गयी. बासुकीनाथ पहुंची तो सहेली के भाई राजन कुमार सिंह ने चाय लाकर पीने दिया. चाय पीने के साथ ही उसे चक्कर आ गया व वह कुछ घंटों के लिए बेहोश हो गयी. कुछ देर बाद जब होश में आयी तो देखा कि उनकी मांग में सिंदूर डाल दिया गया था. राजन ने मेरे साथ हुए सभी घटना क्रम का अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर रख लिया था. जब उसने इसका विरोध करते हुए घर जाने की बात कही तो उन्हें बंदूक निकालकर जान से मारने की धमकी दी.

डर के मारे उसने घर पहुंच कर बासुकीनाथ में घटित घटना के बारे में किसी परिजनों को कुछ भी नहीं बताया. लेकिन गत बुधवार को राजन सिंह दिन-दहाड़े उनके घर पर पहुंच गये व उसे अपने साथ ले जाने की बात पर अड़ गये और कहने लगे कि छात्रा से विगत माह में मेरी शादी हुई है. जिसका वीडियो मेरे मोबाइल फोन में है. छात्रा व परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो उक्त युवक ने धमकी देते हुए जबरन बनायी गयी वीडियो नेट पर वायरल कर देने की धमकी दी. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बुधवार को करीब तीन बजे दिन में राजन ने वीडियो को वायरल कर दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्रा व उसके परिजनों ने गुरुवार को महिला थाना पहुंचकर मामले का आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया है कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >