गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

सीएस व एसीएमओ ने जांच शिविर का लिया जायजा कटोरिया में 248, सूइया में 208 व चांदन में 262 महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच कटोरिया : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को रेफरल अस्पताल में आयोजित मासिक शिविर में मेडिकल टीम द्वारा 248 गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व सघन जांच की गयी. […]

सीएस व एसीएमओ ने जांच शिविर का लिया जायजा

कटोरिया में 248, सूइया में 208 व चांदन में 262 महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच
कटोरिया : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को रेफरल अस्पताल में आयोजित मासिक शिविर में मेडिकल टीम द्वारा 248 गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व सघन जांच की गयी. इस बीच सिविल सर्जन डा सुधीर कुमार महतो रेफरल अस्पताल पहुंचे और जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं की हो रही जांच प्रक्रिया का जायजा लिया. सीएस के साथ एसीएमओ दिलीप कुमार व डीपीएम प्रभात कुमार राजू भी मौजूद थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल व स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी की मौजूदगी में मेडिकल टीम का नेतृत्व महिला चिकित्सक डा रश्मि सीमा कुमारी ने की. इस क्रम में शिविर में बनाये गये अलग-अलग काउंटर पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं की एनिमिया, ब्लड-प्रेशर, वजन, सुगर व पैरों में किसी तरह का सूजन आदि की जांच की गयी.
ताकि जटिल प्रसव को पूर्व में ही चिंहित कर उस पर विशेष ध्यान दी जा सके. जांच के दौरान सभी गर्भवती माताओं को खान-पान, साफ-सफाई एवं प्रसव के समय अस्पताल पहुंचने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही एंबुलैंस की सुविधा के विषय में भी जानकारी दी गयी. इस मौके पर एएनएम निशा प्रिया, डोली कुमारी, सोनी कुमारी, विद्योत्मा कुमारी, स्नेहलता कुमार, अमृता जायसवाल, माला कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी रामनरेश भगत, सोहन मंडल, टेक्निशियन संजीत सुमन, दिनेश कुमार, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे.
वहीं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूइया में भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पहली बार हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ. जिसमें मेडिकल टीम द्वारा कुल 208 गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. फिर उन्हें आवश्यकतानुसार सलाह व दवाई भी उपलब्ध कराये गये. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एके सिंहा, स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी, डा जयकिशोर, एएनएम पुष्पा लीना, निर्मला हांसदा, सुशीला टोपो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >