बांका : मुंबई शहर से शादी की नीयत से लेकर भागे एक युवती को उसके प्रेमी ने रास्ते में ही धोखा दे दिया. करीब पांचों दिन बाद युवती भटकते हुए बांका थाना पहुंची. बताया जा रहा है कि मुंबई मलाड की रहने वाली एक लड़की गुरुवार को बांका टाउन थाना पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनायी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांका सदर थाना क्षेत्र के ककवारा गांव निवासी अमित कुमार रजक मुंबई मलाड स्थित एक चुड़ी कारखाना में काम करता है.
इसी दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. प्यार परवान चढ़ने के बाद उक्त युवक ने शादी के नीयत से रविवार को युवती को साथ लेकर ककवारा स्थित घर के लिए रवाना हो गये, लेकिन भागलपुर पहुंचने के बाद उक्त प्रेमी ने अपने प्रेमिका को धोखा देकर साथ छोड़ दिया. करीब पांच दिन तक युवती भूखी-प्यासी भागलपुर में भटकने के बाद अपने प्रेमी युवक के बताये पता पर खोजते हुए बांका थाना पहुंची व पुलिस को मामले की जानकारी दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह ने बताया कि युवती को होश आने के बाद ही मामला का खुलासा हो पायेगा. वहीं इसको लेकर गिरफ्तार युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है. आगे उन्होंने बताया है कि युवक शादीशुदा है फिर भी उन्होंने इस तरह के घटना को अंजाम दिया है.
