10वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया यौनशोषण करने का आरोप

बांका : बिहारमें बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को बदनाम करने का एक मामला प्रकाश में आया है. जहां एक शिक्षक पर स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा नेयौन शोषण करने आरोप लगाया है. इसको लेकर पीड़ित छात्रा ने अमरपुर थाना में आवेदन देकर शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

बांका : बिहारमें बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को बदनाम करने का एक मामला प्रकाश में आया है. जहां एक शिक्षक पर स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा नेयौन शोषण करने आरोप लगाया है. इसको लेकर पीड़ित छात्रा ने अमरपुर थाना में आवेदन देकर शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

थाना में दिये गये आवेदन में पीड़ित छात्रा ने बताया है कि वह अमरपुर थाना क्षेत्र के मनसरपुर गांव की रहनेवाली है. वह स्थानीय लौगांय उच्च विद्यालय के 10वीं कक्षा की छात्रा है. वो प्रतिदिन क्लास करने स्कूल जाती थी. जहां स्कूल के सहायक शिक्षक राजीव कुमार चौधरी ने उसे विगत दो वर्षों से डरा-धमका व शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ यौन शोषण करते आ रहे थे. इसके बाद गत दिनों उक्त शिक्षक की बुरी नजर ने मेरी छोटी बहन पर पड़ने लगा और शिक्षक के द्वारा उसे भी पास लाने का दबाव मेरे ऊपर बनाया जाने लगा.

जिसके बाद मैंने शिक्षक के द्वारा किये गये सारे करतूत की जानकारी अपने परिजनों को दी. पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया है कि शिक्षक के द्वारा की गयी सारी करतूत मेरे मोबाइल में कैद है. इसके बाद परिजनों ने पीड़ित छात्रा को अमरपुर थाना लाकर शिक्षक के विरुद्ध मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उधर, इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया हैं कि पीड़ित छात्रा के आवेदन पर शिक्षक के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सोमवार को पीड़ित छात्रा का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जायेगा. साथ ही छात्रा का मेडिकल जांच भी कराया जायेगा. आगे उन्होंने कहा है कि दोषी शिक्षक को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >