प्रेम-प्रसंग में अधेड़ महिला ने किया अपहरण का नाटक

कुछ ही घंटे बाद पूरे मामले का हो गया परदाफाश कटोरिया थानाध्यक्ष कर रहे मामले की जांच कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार गांव में प्रेम-प्रसंग में फंसी एक महिला ने लोक-लज्जा से बचने के लिये अपहरण का झूठा नाटक रच कर पुलिस व परिजनों को कुछ देर के लिये सकते में डाल दिया. […]

कुछ ही घंटे बाद पूरे मामले का हो गया परदाफाश

कटोरिया थानाध्यक्ष कर रहे मामले की जांच
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार गांव में प्रेम-प्रसंग में फंसी एक महिला ने लोक-लज्जा से बचने के लिये अपहरण का झूठा नाटक रच कर पुलिस व परिजनों को कुछ देर के लिये सकते में डाल दिया. लेकिन कुछ ही घंटे बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया. जानकारी के अनुसार हड़हार गांव के रीतलाल राय की पत्नी खिरिया देवी शुक्रवार की रात्रि घर में अकेली थी. उसके दो पुत्री की शादी हो चुकी है. दो पुत्र भी बड़े हैं. पति देवघर में राजमिस्त्री का काम करता है. रात्रि में उसके घर जब दो अज्ञात लोग पहुंचे और मछली का भोजन पका, तो अगल-बगल के लोगों ने आपत्ति जताते हुए दोनों लोगों को पकड़ लिया.
इसके बाद खिरिया देवी ने दोनों को अपना रिश्तेदार बताते हुए ग्रामीणों से छुड़ा लिया. अहले सुबह वह घर से लापता हो गयी. दिन में उसने अपने ही मोबाइल से पुत्री देवकी देवी को सूचना दी कि उसका अपहरण कर जंगल में रखा गया है और एक लाख रुपये की मांग की जा रही है. कुछ देर बाद अपराधियों द्वारा बेलहर में छोड़ देने की भी बात बतायी. उक्त महिला ने बेलहर पुलिस को भी अपहरण की झूठी कहानी सुना दी. इधर खिरिया देवी की गोतनी सह रात की घटना की चश्मदीद सह रसोईया दुखनी देवी ने भी बताया कि रात्रि में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये लोगों को मारपीट करने से खिरिया देवी ने ही बचा लिया. अपना रिश्तेदार बताते हुए उसे वहां से भगा भी दी. फिर शनिवार की सुबह अपहरण की बात सुनने को मिली. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >