बांका : ककबारा पंचायत के सकरिया गांव में गुरुवार को विद्युत ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया. आजादी के बाद पहली बार उक्त गांव में मिली बिजली से ग्रामीणों के बीच उत्साह का महौल देखा गया. सात सौ घरों की आबादी वाले इस गांव में पहली बार बिजली देख ग्रामीण खुशी से फूले नहीं समा रहे थे.
मालूम हो कि गांव में बिजली को लेकर ग्रामीणों ने सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, एमएलसी मनोज यादव व जिला युवा राजद उपाध्यक्ष सुनील यादव को आवेदन देकर गांव में बिजली आपूर्ति की मांग रखी थी. इसी सिलसिले में गुरुवार को उक्त गांव का सपना पूरा हो गया. विद्युत ट्रांसफॉर्मर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन युवा राजद उपाध्यक्ष ने किया. इस अवसर पर ककबारा पंचायत के पंसस मनोज दास, ग्रामीण अनिल यादव, देवेंद्र यादव, रमेश यादव, नकुल यादव, भरत यादव, महेंद्र राय, अरबिंद कुमार, मंटु कुमार व बनारसी यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
