ट्रेन से 42 बोतल शराब के साथ युवक गिरफ्तार

चांदन : अंडाल-बांका पैसेंजर ट्रेन से चांदन स्टेशन पर बुधवार को चांदन पुलिस ने जांच अभियान चला कर एक युवक को 42 बोतल विदेशी शराब के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार शराब तस्कर ने अपना नाम उपेंद्र कुमार ग्राम रूपनबीघा थाना थरथरी जिला नवादा बताया है. इस अभियान का नेतृत्व चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार कर रहे […]

चांदन : अंडाल-बांका पैसेंजर ट्रेन से चांदन स्टेशन पर बुधवार को चांदन पुलिस ने जांच अभियान चला कर एक युवक को 42 बोतल विदेशी शराब के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार शराब तस्कर ने अपना नाम उपेंद्र कुमार ग्राम रूपनबीघा थाना थरथरी जिला नवादा बताया है.

इस अभियान का नेतृत्व चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार कर रहे थे.
जिसमें आरपीएफ के सिपाही कुलदीप कुमार, सुबोध कुमार, चांदन स्टेशन मास्टर एसएस प्रसाद के अलावा एसटीएफ जवानों ने अहम भूमिका निभायी. प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदन स्टेशन को चारों तरफ से सील कर ट्रेन में सर्च अभियान चला कर बॉगी नंबर चार से शराब तस्कर उपेंद्र कुमार को धर दबोचा. उसके लाल रंग के ट्रॉली से 42 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान उपेंद्र ने बताया कि वह देवघर के तिवारी चौक पर सब्जी बेचने का काम करता था.
ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में देवघर से भागलपुर शराब की खेप पहुंचाने का काम करने लगा. भागलपुर में उसे दीपक कुमार नामक तस्कर द्वारा प्रति खेप तीन हजार रुपये का भुगतान होता था. आठवीं खेप लेकर वह भागलपुर जा रहा था. इस संबंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को बांका जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >