बांका : शहर के पुरानी बस-स्टेंड समीप मंगवार सुबह करीब दस बस वेल्डिंग गैस सिलेंडर फट गया़
इस दुर्घटना में दुकानदार सह कझिया निवासी रमेश यादव बुरी तरह जख्मी हो गया़ स्थानीय लोगों ने जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया़ चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार कर जख्मी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया़ दुर्घटना के समय वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी़ सिलेंडर ब्लास्ट की जद में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. लोगों ने बताया कि सिलेंडर में लिकेज होने के कारण घटना घटी़
