अस्पताल में हो गयी रोहित की मौत

चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत अंतर्गत बिहारो गांव में रविवार को बिच्छू दंश से एक बालक की मौत हो गयी. मृत बालक का नाम रोहित कुमार (5वर्ष) पिता सूरज यादव ग्राम बिहारो बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज यादव का इकलौता पुत्र रोहित कुमार अन्य बच्चों के साथ स्नान करने […]

चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत अंतर्गत बिहारो गांव में रविवार को बिच्छू दंश से एक बालक की मौत हो गयी. मृत बालक का नाम रोहित कुमार (5वर्ष) पिता सूरज यादव ग्राम बिहारो बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज यादव का इकलौता पुत्र रोहित कुमार अन्य बच्चों के साथ स्नान करने नदी गया था. जहां उसे बिच्छू ने काट लिया. साथ बच्चों द्वारा बिच्छू को मारने के बाद जख्मी रोहित को घर लाया गया. इसके बाद परिजन उसके झाड़-फूंक के लिए लेकर चल गये. लेकिन बाद में जख्मी बालक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया. देर हो जाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >