बुधवार रात डाउन बांका राजेंद्र नगर इंटरसिटी से जा रहे थे भागलपुर
बांका : डाउन बांका-राजेंद्र नगर इंटरसीटी एक्सप्रेस से एक पुलिस कर्मी का शव को गुरुवार की सुबह बांका स्टेशन पर उतारी गयी. बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस कर्मी जमादार पद पर भागलपुर पुलिस लाइन में कार्यरत था. वह बुधवार की रात में उक्त ट्रेन पर सवार होकर भागलपुर के लिए चला था, लेकिन उक्त जमादार की मौत रास्ते में ही कहीं हृदय गति रूक जाने से हो गयी थी, लेकिन बर्थ पर सोये अवस्था में रहने के कारण इस बात की भनक किसी यात्री को नहीं लगी. उन्हें भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ही उतरना था, लेकिन वह मृत अवस्था में ट्रेन के अंतिम पड़ाव बांका रेलवे स्टेशन पहुंच गया.
बाद में जब उक्त ट्रेन पर बांका के यात्री सवार हुए तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बर्थ पर अचेता अवस्था में लेटा पड़ा हुआ है. यात्री ने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी. रेलवे प्रशासन ने जब इसकी जांच की तो उसे मृत पाया गया. मृत अवस्था में उसे ट्रेन पर से उतार कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. शव की पहचान होने के बाद मामले की जानकारी मृतक परिजनों को दी गयी. बाद में शव का बांका में पोस्टमार्टम के बाद भागलपुर ले जाया गया है. इस संबंध में बांका पुलिस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया है कि मृतक पुलिस कर्मी गया जिला के पौरेया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रामजी प्रसाद है.
