...और चोरों ने कर दी साक्षरता कार्यालय की सफाई

बांका : सदर थाना क्षेत्र से महज कुछ दूरी पर स्थित प्रखंड साक्षरता समिति के कार्यालय में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है़ चोरों ने साक्षरता कार्यालय में रखे सामानों की पूरी तरह सफाई कर दी. इस बाबत पूर्व कार्यालय सहायक प्रकाश ठाकुर ने सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों […]

बांका : सदर थाना क्षेत्र से महज कुछ दूरी पर स्थित प्रखंड साक्षरता समिति के कार्यालय में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है़ चोरों ने साक्षरता कार्यालय में रखे सामानों की पूरी तरह सफाई कर दी. इस बाबत पूर्व कार्यालय सहायक प्रकाश ठाकुर ने सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है़ दर्ज आवेदन में कहा गया है कि प्रखंड साक्षरता समिति का कार्यालय वीर कुंवर सिंह छात्रावास में चल रहा था, परंतु जमीन का हस्तानांनतरण अन्य व्यक्ति के नाम से हो जाने के बाद कार्यालय खाली कर दिया गया़ परंतु कार्यालय का पूरा सामान वहीं था़

कुछ दिनों बाद वहां से सामग्री हटाने की कार्रवाई शुरू की जानी थी़ इसी बीच जब वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया तो कार्यालय का गेट खुला पाया. साथ ही दरवाजे पर टूटा ताला लटका मिला़ अंदर जाने पर पूरा सामान ही गायब मिला़ आवेदन में कहा गया है कि कार्यालय से भारी संख्या में फर्नीचर, केस बुक, सभी अभिलेख, दर्जन भर पुस्तक व स्टेशनरी व मुख्य रूप से टाइपराइटर की चोरी हो गई है़

शिवाजी चौक से बाइक चोरी
शहर के शिवाजी चौक स्थित सब्जी मंडी से रविवार की देर रात एक बाइक चोरी हो गई है़ इस बाबत बाइक मालिक विश्वजीत कुमार ने थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है़ इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस छानबीन कर रही है.
अज्ञात शव बरामद
कटोरिया. सदर थाना क्षेत्र के कटोरिया स्टैंड समीप बगीचा से सोमवार को एक अज्ञात शव को बरामद किया गया. पुलिस ने शव की पहचान के लिए पूछताछ शुरू कर दी है़ कहा जा रहा है कि बारिश के समय वह युवक वहां बैठा था और उसकी मौत अचानक हो गई़ सूचना पर एसआई राजकुमार सिंह व हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी़
कहते हैं थानाध्यक्ष
चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है़ जल्द ही अनुसंधान कर चोरों को पकड़ा जाएगा़ शहर में चोरी की घटना न हो इसके प्रति पुलिस मुश्तैद है़
सोम्य प्रियदर्शी, इंस्पेक्टर, सदर थाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >