औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से मौत; छत पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

औरंगाबाद के बारुण में बिजली का करंट एक मजदूर की जान ले ली. छत पर निर्माण कार्य के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से छू गया, जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई.

औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के केशो मोड़ पर बुधवार की देर रात निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के धनगाईं गांव निवासी राज मोहन भुइयां के 30 वर्षीय पुत्र छोटू भुइयां के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

छत पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटू भुइयां बारुण के केशो मोड़ स्थित अमरेंद्र कुमार के मकान में किराये पर रहकर मजदूरी करता था. इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

बुधवार की देर रात वह एक मकान की छत पर निर्माण कार्य कर रहा था. इसी दौरान नीचे से लोहे का पाइप छत पर ऊपर खींचा जा रहा था. पाइप को ऊपर ले जाने के दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया.

पाइप में दौड़ा करंट, मजदूर ने मौके पर तोड़ा दम

हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही लोहे के पाइप में करंट दौड़ गया और छोटू भुइयां उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. तेज धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी.

औरंगाबाद में पढ़ाई छोड़ छात्रों से दबवाए पैर, विशिष्ट शिक्षक की करतूत पर शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह छोटू को छुड़ाया और उसे इलाज के लिए बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया पूरी करायी.

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है.

गांव में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के पैतृक गांव धनगाईं और परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. छोटू भुइयां की मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

औरंगाबाद के कुटुंबा में केंद्रीय- नवोदय विद्यालय की मांग तेज, चिराग पासवान ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू रंजन

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >