अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत

घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जाती है

दाउदनगर. दाउदनगर-पटना नहर रोड में शमशेर नगर जयंती नगर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जाती है. मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश बिंद के रूप में की गयी है, जबकि घायल प्रवीण बिंद और पवन बिंद भी उसी गांव के रहने वाले हैं. तीनों युवक बाइक पर सवार होकर दाउदनगर की ओर आ रहे थे. विपरीत दिशा से जा रही एक वाहन उन्हें रौंदती हुई निकल गयी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मुकेश बिंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार प्रवीण बिंद और पवन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए शमशेर नगर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में ले जाया गया. इस बीच अफरा-तफरी की स्थिति रही. हालांकि, घटना की सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी गयी थी. कुछ ही क्षण में पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >